आयआरबी की मनमानी,पत्थर का बैरिकेटस लगाकर किया रास्ता बंद

आखिरकार नागरिकों के विरोध करने पर किया रास्ता शुरू

नांदगाव पेठ/दि.18 आयआरबी कंपनी की मनमानी के खिलाफ स्थानिय नागरिक रोष व्यक्त करते हुए. टोल नाके पर धमके. आयआरबी कंपनी व्दारा अपनी मनमानी करते हुए बगैर सुचना दिए. गांव में जाने वाला रास्ता पत्थर के बैरिकेटस लगाकर बंद कर दिया था. जिसमें नागरिकों की ओर से विरोध करने के पश्चात दुसरे दिन रात में बंद किया गया रास्ता पुनः खोल दिया गया.
टोल नाके के पास नाफडे पेट्रोलपंप के बाजु में नांदगांव पेठ गांव में जानेवाला महत्वपूर्ण रास्ता है. इस रास्ते से बडे प्रमाण में नागरिक रोज आनाजान करते है. इस रास्ते से मालवाहक वाहन, मोटर साइकिल तथा घरेलू वाहनोें की भी आवा-जाही रहती है. कुछ वाहन टोल बचाने इस मार्ग का इस्तमाल करते है. ऐसी जानकारी आयआरबी कंपनी की ओर से भारतीय राष्ट्रिय महामार्ग प्राधिकरण को दि गई थी. जानकारी के आधार पर शुक्रवार को अचानक यह रास्ता बैरिकेस्ट लगाकर बंद कर दिया गया था. जिसकी वजह से स्थानिय नागरिकों को तिन किलोमिटर अतिरिक्त घुमकर गांव में प्रवेश करना पड रहा था. राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण ने किसी प्रकार कि पर्यायी व्यवस्था न करते हुए व नागरिकों को पूर्व कल्पना न देते हुए रास्ते को बंद कर दिया. जिससे नागरिको में तिव्र रोष उत्पन्न हुआ.
शनिवार शाम को संतप्त ग्रामवासी टोल नाके पर धमके और आयआरबी से रास्ते को बंद करने को लेकर सवाल किए और अधिकारीयों को आडे हाथों लिया. तथा रोष व्यक्त करते हुए. आंदोलन कि चेतावनी दी. अखिरकार नागरिकों के दबाव से आयआरबी को झुकना पडा देर रात आयआरबी ने बैरिकेट्स हटाकर रास्ता खुला किया. आयआरबी के इस मनमाने कारभार से नागरिकों में असंतोष है. ग्रामवासियों की सुविधा की अपेक्षा टोल महत्व का है. ऐसा सवाल अब उपस्थित किया जा रहा है.

Back to top button