कुख्यात चोरों का गिरोह दबोचा गया, तीन घटना उजागर

चोरी का माल बरामद, सभी आरोपी घुमंतू, नेहरु मैदान पर जमा रखा है डेरा

अमरावती/दि.23 – राजापेठ पुलिस के दल ने कार्रवाई करते हुए चोरी के तीन मामलों का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 35 हजार 500 रुपये बताई गई है. यह चारों आरोपी घुमंतू समुदाय के है और नेहरु मैदान में डेरा जमाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है. चारों आरोपियों के नामक नसीन शाह रमेश भोसले (19), सुशीला आवेश भोसले (20), संचिता अंगेश भोसले (20), सभी निवासी नेहरू मैदान, अमरावती तथा उनके साथी मूलचंद सुल्तचंद पवार (32) है
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता शैलेश जनार्दन जोग ने 22 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह घर में सो रहे थे. सुबह करीब 5 बजे उनकी मां ने उन्हें जगाया. दरवाजा खोलने पर उन्होंने देखा कि कुछ महिलाएं और पुरुष एक बैग में सामान ले जा रहे हैं. शक होने पर बैग की जांच की गई, जिसमें घर का सामान जैसे एमरॉन बैटरी, बिजली के तार और लोहे के पाइप मिले. सूचना मिलने पर राजापेठ पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 452/2026 धारा 303(2), 352, 3(5) आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया.
जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी नसीन शाह रमेश भोसले (19), सुशीला आवेश भोसले (20), संचिता अंगेश भोसले (20), सभी निवासी नेहरू मैदान, अमरावती तथा उनके साथी मूलचंद सुल्तचंद पवार (32), निवासी राजकलम चौक, अमरावती को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपियों से एमरॉन कंपनी की बैटरी, बिजली के तार, लोहे के पाइप, पुराना तीन पहिया रिक्शा, 6 पीस एल्युमिनियम स्क्रैप, दो स्टील बार, एक बर्नर ग्रेट तथा 6 एचपी कंपनी के सिलेंडर बरामद किए हैं.
पुलिस जांच में आरोपियों ने तीन चोरी की घटनाओं की कबूली दी है. यह कार्रवाई राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त रमेश धुमाल तथा सहायक पुलिस आयुक्त संजय खताले के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पुनीत कुलट, पुलिस उपनिरीक्षक मिलिंद हिवरे, रोशन चटे, मनीष करपे, पंकज खटे, रवि लिखितकर और अर्जुन कदम के दल ने की.

Back to top button