चांदूर बाजार में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क

शहर के प्रमुख चौराहे पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

* नगराध्यक्षा मनीषा नांगलिया ने की घोषणा
चांदूर बाजार/दि.27 – शहर में कानून व्यवस्था को लेकर नप प्रशासन सतर्क हुआ है. जिसमें नगराध्यक्षा मनीषा नांगलिया ने बैठक में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार और संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की है. इस संबंध में प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया गया है. आगामी त्यौहारों के मद्देनजर चांदूर बाजार शहर एवं तहसील में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण और सामाजिक सौहार्द कायम रखने को लेकर पंचायत समिति सभागृह में हुई बैठक में वे बोल रही थी.

* मोबाइल का उपयोग सावधानी से करें
बैठक में सागर भामरे ने कहा कि, अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें पत्रकारों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को अच्छा सहयोग मिला. उन्होंने नागरिकों से मोबाइल फोन का उपयोग करते समय सतर्क रहने और कानून का पालन करने की अपील की.

* व्यापारियों और किसानों ने रखी समस्याएं
पंचायत समिति सभागृह में हुई बैठक में पुलिस निरीक्षक अशोक जाधव, नगराध्यक्षा मनीषा नागलिया, व्यापारी संगठन, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, किसान प्रतिनिधि, पुलिस पाटिल, युवक मंडल और बडी संख्या में नागरिक उपस्थित थे. इस दौरान व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा और रात्रि गश्त बढाने की मांग की. सहायक पुलिस अधीक्षक भामरे ने नागरिकों से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की.

* बैठक में नाबालिग लडकियों की घटनाओं पर चिंता
बैठक में नाबालिग लडकियों के घर छोडने तथा कुमारी माताओं केञ्च् बढते मामलों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई. लोगों ने किशोरियों के समुपदेशन, अभिभावकों की जागरुकता और स्कूल-कॉलेजों के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता बतायी.

Back to top button