श्रीकांत शिंदे के काफिले की चार गाड़ियों का एक्सीडेंट

नांदेड दौरे की घटना

* कोई जनहानि नहीं, कारें चकनाचूर
नांदेड /दि.28- छपते-छपते समाचार मिला है कि, उपमुख्यमंत्री के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे के काफिले की चार गाड़ियों का एक्सीडेंट हो गया है. श्रीकांत शिंदे नांदेड़ दौरे पर थे. इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.
हालांकि, दुर्घटना में गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. सांसद डॉ. शिंदे नांदेड़ में शिवसंवाद यात्रा पर थे. इसी दौरान उनके काफिले में शामिल गाड़ियों का एक्सीडेंट हो गया. समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं आने का दावा किया जा रहा था. तथापि कारें बुरी तरह चकनाचूर हो जाने की जानकारी थी.

Back to top button