पॉज, पेंट एंड एक्सप्रेस इस थेरेप्यूटिक आर्ट कार्यशाला को भरपूर प्रतिसाद
बच्चों के साथ अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया सहभाग

अमरावती /दि.10 – माता-पिता और बच्चों के बीच संवाद और एक-दूसरे के संबंधों में बॉन्ड को और अधिक मजबूत करने तथा बच्चों के साथ अधिक खुलेपन से समय बिताकर उनके बीच बंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से अमरावती शहर में पहली बार पॉज, पेंट एंड एक्सप्रेस यह थेरेप्यूटिक आर्ट कार्यशाला किडज़ी कैंप में आयोजित की गई.
सुदृढ़ रूप से पेरेंटिंग निभाते हुए अपने अंदर की कलात्मक प्रतिभा को व्यक्त करके बच्चों के साथ सहज रूप से व्यवहार कर सकें और उससे उन्हें सहज शिक्षा दे सकें, इस उद्देश्य से किडज़ी कैंप में यह थेरेप्यूटिक आर्ट कार्यशाला मनोविज्ञान की अभ्यासिका गौरांगी गुजर और मनोवैज्ञानिक हर्षदा गुजर द्वारा ली गई. इस कार्यशाला में अभिभावकों ने उत्स्फूर्त रूप से भाग लिया और अपने मन की भावनाओं को व्यक्त करते हुए पेरेंटिंग निभाते समय जिन कलात्मक गुणों को उन्होंने पीछे छोड़ दिया था, उन्हें फिर से उत्साहपूर्वक अपनाते हुए अपने बच्चों के साथ इस कार्यशाला में आनंदपूर्वक और उत्साह से सहभाग लिया.
कई अभिभावकों ने बताया कि बहुत दिनों के बाद उन्होंने अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया और इससे उनका बच्चों के साथ संबंध और अधिक मजबूत व समृद्ध हुआ, जबकि कुछ ने अपने सुप्त कला गुणों को बचपन के बाद पहली बार व्यक्त किया. माता-पिता और बच्चों दोनों की सहभागिता से बनी कलाकृतियों और उसके विश्लेषण के माध्यम से उनके संबंधों को और विस्तारित रूप से गौरांगी गुजर और हर्षदा गुजर ने इस कार्यशाला में समझाया, साथ ही विभिन्न खेल और कलाकृतियों के आधार पर माता-पिता को अपने बच्चों को नैतिक और मूल्याधारित शिक्षा देकर उनका पालन-पोषण कैसे करना चाहिए इस पर भी प्रकाश डाला. इस अवसर पर स्कूल के संचालक राज चौधरी, सौ. ऋतिका चौधरी, स्कूल के शिक्षकवृंद और अभिभावकों ने इस कार्यक्रम में उत्स्फूर्त भाग लिया और ऐसे ही कई विभिन्न मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण आधारित





