विधायक रवि राणा से मिले भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे

विधान परिषद चुनाव में युवा स्वाभिमान पार्टी का भाजपा को खुला समर्थन

* विधायक रवि राणा के निर्देश पर पोटे के प्रचार में जुडे वायएसपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता
अमरावती/ दि. 12 – अमरावती स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में महायुति की ओर से भाजपा के प्रत्याशी रहनेवाले पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे ने आज महायुति में शामिल युवा स्वाभिमान पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष व बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रवि राणा से सदिच्छा भेंट की और विधान परिषद के चुनाव हेतु अपने लिए समर्थन व सहयोग मांगा. जिसके उपरांत विधायक रवि राणा ने विधान परिषद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल को युवा स्वाभिमान पार्टी की ओर से खुला समर्थन देने की घोषणा की है.
बता दें कि विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवार प्रवीण पोटे तथा राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने शंकरनगर स्थित युवा स्वाभिमान पार्टी कार्यालय का सदिच्छा दौरा किया. इस अवसर पर दोनों नेताओं का विधायक रवि राणा सहित युवा स्वाभिमान पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस समय भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे एवं सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने विधायक रवि राणा का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया. वहीं युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनील राणा ने दोनों नेताओं का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और आगामी चुनाव में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया.
इस अवसर पर प्रवीण पोटे ने विधायक रवि राणा के नेतृत्व और उनके विकासोन्मुख कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजहित एवं जनकल्याण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास उल्लेखनीय हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सहयोगी दलों के संयुक्त प्रयासों से महायुति उम्मीदवार को बड़ी जीत हासिल होगी. वहीं राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने कहा कि अमरावती जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सभी राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर विकास के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है. उन्होंने स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों से भी विकासोन्मुख सोच के साथ निर्णय लेने का आग्रह किया.
इस समय युवा स्वाभिमान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जयंतराव वानखड़े, उपमहापौर सचिन भेंडे, गटनेता नाना आमले, शिक्षा सभापति प्रीति रेवने, प्रशांत वानखड़े, महेश मुलचंदानी, नंदा सावदे, डॉ. मधुरा पाटणे, अभिषेक भेंडे, योगेश विजकर, सुमती ढोले, मीरा कांबले, अजय जायसवाल, गौरी मेघवानी, रजनी डोंगरे, किशोर ढोले, दीपक सम्राट, संजय हिंगासपुरे, विनोद जायसवाल, विनोद गुथे, ए. वी. काले, नितिन बौरेकर, हर्षल रेवणे, संदीप कांबले, रिचर्ड इंग्लैंड, बैभव दुधे सहित युवा स्वाभिमान पार्टी एवं महायुति के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Back to top button