‘छावा’ फेम अभिनेत्री संचिता उगले ने घर में फांसी लगाई

पालघर /दि.16 – ‘छावा’ फिल्म में ताराराणी की भूमिका में झलकी अभिनेत्री संचिता उगले (22) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना रविवार की शाम उजागर हुई.
आचोले गांव के साई संतोषी इमारत में रहने वाली संचिता ने शाम 7 से 7.30 बजे के दौरान घर में फांसी लगा ली. परिवार के सदस्यों ने उसे वसई-विरार मनपा अस्पताल में भर्ती किया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. ‘कुमकुम भाग्य’ तथा ‘वागले की दुनिया’ जैसे लोकप्रिय धारावाहीक में संचिता ने अभिनय किया था. ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ इस शो में उसने सोरब बेदी के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी. सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद वाघ ने कहा कि, आत्महत्या के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है. संचिता के पिता मच्छिंद्र उगले की शिकायत पर आकस्मिक घटना दर्ज की गई है. संचिता ने आत्महत्या के कुछ घंटे पूर्व ही अपने सोशल मीडिया पर सुशांतसिंह राजपुत का वीडियो शेअर करते हुए ‘ईट्स अगेन 14 जून’ ऐसा लिखा था. उसके नीचे ‘वुई मिस्ड सुशांत सर’ ऐसा भी कहा था. सुशांत ने 14 जून 2020 को आत्महत्या की थी.

Back to top button