घर खर्च के लिए पैसे मांगने पर महिला का दांत तोडा

बुलढाणा /दि.16– जिले के देउलगांव राजा तहसील के नीमगांव गुरु ग्राम में पारिवारिक विवाद के चलते एक 55 वर्षीय महिला से मारपीट किये जाने की घटना रविवार को सुबह घटित हुई. खर्च के लिए पैसे मांगने पर संबंधित महिला से गालीगलौज कर मारपीट कर दांत तोड दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी. इस प्रकरण में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
गोदावरी विश्वनाथ दहीकर द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक 14 जून की सुबह 9 बजे के दौरान वह घर खर्च के लिए पैसे मांगने गई थी. उस समय विनोद विश्वनाथ दहीकर, वंदना विनोद दहीकर, सुगंदा नाथा टोम्पो और गणेश मधुकर घोटे ने मिलकर उससे विवाद किया रहने का आरोप है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button