सूचना के अधिकार की धार कुंद करने का आरोप

अण्णा हजारे ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

अहिल्यानगर/दि.22 – वरिष्ठ समाजसेवक -पपर करूरीश ने महाराष्ट्र सरकार के नए सूचना का अधिकार नियमों का कड़ा विरोध करते हुए 5 जुलाई से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर कहा कि 12 जून को जारी किए गए नियम सूचना के अधिकार कानून को कमजोर करने वाले हैं और इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा.
हजारे ने आरोप लगाया कि नए नियमों में पहचान पत्र अनिवार्य करना, सूचना मांगने का कारण पूछना, शुल्क बढ़ाना और एक विषय पर एक ही आवेदन जैसी शर्तें नागरिकों के अधिकारों पर अंकुश लगाती हैं. उनका कहना है कि इससे आम लोगों के लिए जानकारी प्राप्त करना कठिन हो जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विवादित प्रावधान तत्काल वापस नहीं लिए गए तो वह 5 जुलाई से अहमदनगर जिले के रालेगणसिद्धि स्थित यादवबाबा मंदिर में आमरण अनशन पर बैठेंगे. हजारे ने कहा कि सूचना का अधिकार जनता का संवैधानिक अधिकार है और इसकी मूल भावना से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Back to top button