अंतिम संस्कार से लौटते समय दुर्घटना में दो लोगों की मौत

पुसदा-दारव्हा मार्ग की घटना

पुसद /दि.26– अंतिम संस्कार निपटाकर गांव की तरफ लौटते समय तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक चालक ने अपनी गाडी लापरवाही से चलाते हुए दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई. यह सडक दुर्घटना मंगलवार 23 जून की शाम पुसद-दारव्हा मार्ग पर घटित हुई. गंभीर रुप से घायल एक की मृत्यु उसी दिन उपचार के दौरान हुई. जबकि दूसरे की मृत्यु 25 जून को हुई. मृतकों के नाम शेलू बु. निवासी सुरेश तुकाराम ठाकरे (50) और राजेश श्रीराम ठाकरे (45) है.
दोनों मृतक दारव्हा तहसील के तरोडा ग्राम में अंतिम संस्कार के लिए 23 जून को गये थे. शाम को अंत्येष्टि निपटाकर गांव की तरफ लौटते समय तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये. उन्हें तत्काल उपचार के लिए भर्ती किया गया. हालत गंभीर रहने से उन्हें नागपुर रेफर किया गया था. राजेश ठाकरे की 23 जून को ही उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि सुरेश ठाकरे की गुरुवार को मृत्यु हुई. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Back to top button