‘एक शाम प्रभु के नाम’ में संस्कृति, भक्ति और रिश्तों का संदेश
माहेश्वरी समाज की प्रस्तुतियों ने उपस्थितों को मंत्रमुग्ध कर दिया

* महेश नवमी पर चार दिवसीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन
अमरावती/दि.29– 20 से 23 जून के दौरान माहेश्वरी पंचायत एवं स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महेश जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरीमामय वातावरण में मनाई गई. चार दिवसीय आयोजन में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से माहेश्वरी समाज की संस्कृति, सेवा, संगठन और संस्कारों को नई उर्जा मिली.
* 22 जून को गांव की छुटती डोरियां का हुआ मंचन
22 जून को आयोजित ‘एक शाम प्रभु के नाम’ कार्यक्रम ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक संदेश से ओतप्रोत नाटिका, गांव की छुटती डोरियों से हुआ. नाटिका ने आधुनिक जीवनशैली के बीच रिश्तों, गांव, परिवार और पडोस से दूर होती संवेदनाओं को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया. कलाकारों ने यह संदेश दिया कि, जीवन के कठिन समय में सबसे पहले अपने रिश्तेदार, पडोसी और गांव के लोग ही साथ खडे होते है. इस प्रस्तुति ने दर्शकों को अपनी जडों और मानवीय संबंधों के महत्व का भावपूर्ण एहसास कराया. इस नाटिका का मंचन विद्या करवा, पुष्पा तापडिया, शीतल सोमानी, रतन बंग, कृष्णा राठी, भाग्यश्री बंग एवं ज्योति भूतडा ने किया. नाटिका का निर्देशन भी ज्योति भूतडा द्वारा किया गया.
* अष्टविनायक दर्शन की प्रस्तुति ने मन मोह लिया
निशा जाजू एवं रानी करवा के मार्गदर्शन में अष्टविनायक दर्शन की भव्य नृत्य-नाट्य प्रस्तुति की गई. जिसमें भगवान श्री गणेश के 8 स्वरुपों पर आधारित इस प्रस्तुति ने अपने मनोहारी भाव-भंगीमाओ, आकर्षक नृत्य और भक्तिमय वातावरण से सभी को आध्यात्मिक भाव से सराबोर कर दिया. ऐसा प्रतित हो रहा था कि, मानों दर्शकों को बैठे-बैठे ही अष्टविनायक के दिव्य दर्शन हो रहे हो.
इस प्रस्तुति में राधिका बागडी, सोनल राठी, लक्ष्मी कलंत्री, आंचल सोमानी, लीला सोमानी, अनुश्री कलंत्री, हर्षा बागडी, सोनल मंत्री एवं दीपाली चांडक ने नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया. कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी कलंत्री व अमृता लाहोटी ने किया. कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में पूर्व अध्यक्षा आशा लढ्ढा, उषा करवा, संध्या केला, उषा राठी, शशी मुंधडा, रेणू केला, सरला जाजू, किरण मुंधडा, वनिता डागा, माधवी करवा, रश्मी नावंदर, सरोज चांडक, वैशाली जाजू, किरण मंत्री, रेखा हेडा, शोभा बजाज, सुनीता राठी, सुनीता लढ्ढा, राजश्री नावंदर उपस्थित थी.
कार्यक्रम को सफल बनाने माहेश्वरी पंचायत के सुरेश साबू, पूर्व अध्यक्ष जगदीश कलंत्री, सचिव अशोक जाजू, मधू करवा, संजू राठी, राधेश्याम भूतडा, नंदकिशोर कलंत्री, विजू चांडक, जयप्रकाश सारडा, विनोद जाजू, कमल सोनी, बिहारी बूब तथा डॉ. नंदू भूतडा का विशेष सहयोग रहा. कार्यक्रम के समापन के अवसर पर अमृता लाहोटी ने सभी अतिथियों, कलाकारों व उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि, माहेश्वरी समाज की असली पहचान उसकी एकता, सेवा, संस्कार और संस्कृति में निहित है, जिसे नई पीढी तक पहुंचाने का कार्य ऐसे आयोजन प्रभावी रुप से कर रहे है.





