शहर सहित जिले की शान रहनेवालों ने सराहा अमरावती मंडल को
33 वीं वर्षगांठ पर प्रतिक्रिया स्वरूप दिए आशीर्वचन

अमरावती/दि.29- अपने उल्लेखनीय कार्यो की बदौलत अमरावती शहर सहित जिले का नाम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचानेवाले तथा अमरावती शहर सहित जिले की शान कहे जा सकने वाले महानुभावों द्बारा दैनिक अमरावती मंडल को अमरावती की शान बताते हुए अमरावती मंडल की 33 वीं वर्षगांठ पर प्रतिक्रिया स्वरूप अपने आशीर्वचन प्रदान किए गये. विश्वविख्यात हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के प्रधान सचिव पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य, वझ्झर आश्रम के संचालक पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य, अ.भा. गुरूदेव सेवा मंडल के कार्यवाह पद्मश्री जर्नादन पंत बोथे गुरूजी, अंजनगांव सुर्जी स्थित श्री देवनाथ पीठ के पीठाधिश्वर स्वामी जीतेन्द्रनाथ महाराज कौंडण्यपुर स्थित श्री रूक्मिणी विदर्भ पीठ के पीठाधिश्वर स्वामी श्री रामानंदाचार्य रामराजेश्वर माउली सरकार, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की अमरावती जिला प्रभारी ब्र.कु. सीतादीदी प्रजापिता ब्रम्हकुमारीज के अंजनगांव सुर्जी स्थित आश्रम के संचालक गजेन्द्र ठाकरे, शिवधारा मिशन फाउंडेशन के संत साईं डॉ. संतोषदेवजी महाराज ने दैनिक अमरावती मंडल की 32 वर्षीय पत्रकारिता की सराहना करते हुए 33 वें वर्धापन दिवस पर अमरावती मंडल को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की.

* आगे बढो, सबसे आगे बढो
विश्वविख्यात श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के प्रधान सचिव पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य ने दैनिक अमरावती मंडल की 33 वीं वर्षगांठ पर अपनी जोशपूर्ण प्रतिक्रिया देते हुए अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि, आगे बढो, सबसे आगे बढो, जो होगा देखा जायेगा. साथ ही पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य ने यह भी कहा कि दैनिक अमरावती मंडल ने विगत 32 वर्षो के दौरान बडे ही शानदार ढंग से पत्रकारिता की है. जिसकी बदौलत आज अमरावती मंडल अमरावती शहर की आन बान और शान बना हुआ है. आगे भी अमरावती मंडल का सफर ऐसे ही चलता रहे, ऐसी हमारी शुभकामना है. अमरावती मंडल पहले भी पत्रकारिता में सबसे आगे था और आगे चलकर भी सबसे आगे रहेगा. इसमें कोई संदेह नहीं है.

* समाज को जोडने का काम किया है अमरावती मंडल ने
वझ्झर आश्रम के संत तथा अनाथों के नाथ के रूप में विख्यात पद्मश्री डॉ. शंकरबाबा पापलकर ने दैनिक अमरावती मंडल के 33 वें वर्धापन दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमरावती मंडल ने शानदार ढंग से पत्रकारिता करने के साथ साथ समाज को जोडने और समाज को एकजुट रखने का भी बेहतरीन काम किया है. विशेष तौर पर वझ्झर आश्रम में रहनेवाले 123 बच्चों को समाज से सहयोग तथा प्रशासन से न्याय दिलाने के लिए अमरावती मंडल हमेशा ही तत्पर रहा. उन सभी 123 बच्चों की ओर से अमरावती मंडल को अनेकानेक आशीर्वाद व ढेर सारी शुभकामनाएं.

* पत्रकारिता के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में अमरावती मंडल का योगदान उल्लेखनीय
अ.भा. गुरूदेव सेवा मंडल के सर्वाधिकारी पद्मश्री जनार्दन पंत बोथे गुरूजी ने दैनिक अमरावती मंडल के 33 वें वर्धापन दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दैनिक अमरावती मंडल एक ऐसा अखबार है, जिसने अपनी पत्रकारिता से संबंधित जिम्मेदारी को निभाने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन किया तथा अपने अखबार के जरिए समाज में सार्थक व सकारात्मक विचारों को प्रभावी ढंग से प्रवाहित करने का काम किया. विगत 32 वर्षो के दौरान अमरावती मंडल की पत्रकारिता बेहद प्रभावी एवं शानदार रही. यह सिलसिला आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा, ऐसी हमारी शुभकामना है.

* भरोसे और विश्वास की अटूट मिसाल है अमरावती मंडल
कौंडण्यपुर स्थित श्री रूक्मिणी विदर्भपीठ के पीठाधिश्वर अनंतश्री विभूषित रामानंदाचार्य रामराजेश्वराचार्य माउली सरकार द्बारा दैनिक अमरावती मंडल की 33 वीं वर्षगांठ पर अपने आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा गया कि, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में बुलंदी पर पहुंचने के साथ ही अमरावती मंडल ने भरोसे एवं विश्वास की अनूठी मिसाल भी कायम की है और विगत 32 वर्षो के दौरान जन-जन तक सच्चाई को पहुंचाने का काम करते हुए समाज में एक तरह से वैचारिक क्रांति भी की है. जिसके चलते आज चारों दिशाओं में केवल और केवल अमरावती मंडल का ही नाम है. यह सिलसिला आगे भी इसी तरह से कायम रहे, ऐसी हम सभी की शुभकामना है. 33 वें वर्धापन दिवस के अवसर पर अमरावती मंडल के संचालक अग्रवाल परिवार एवं उनकी पूरी टीम को हम बधाई देते हैं.

* सच्चाई का आईना है अमरावती मंडल
अंजनगांव सुर्जी स्थित श्री देवनाथ पीठ के पीठाधिश्वर स्वामी जीतेन्द्रनाथ महाराज ने दैनिक अमरावती मंडल की 33 वीं वर्षगांठ पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दैनिक अमरावती मंडल हमेशा ही सच्चाई का पक्षधर रहा है और विगत 32 वर्षो से अमरावती मंडल ने पूरी निडरता व निर्भीकता के साथ पत्रकारिता की है. जिसके चलते अमरावती मंडल को सच्चाई का आईना भी कहा जा सकता है. इन 32 वर्षो के दौरान दैनिक अमरावती मंडल ने पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में भी अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है तथा समाज में सकारात्मकता का निर्माण करने के लिए भी शानदार भूमिका निभाई है. जिसके लिए अमरावती मंडल परिवार बधाई एवं अभिनंदन का पात्र है.

* हर काम बेहतरीन, हर काम मे ंसहयोग
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंजनगांव सुर्जी स्थित आश्रम के संचालक गजेन्द्र ठाकरे ने दैनिक अमरावती मंडल के 33 वें वर्धापन दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमरावती मंडल एक ऐसा अखबार है. जिसका हर काम बेहतरीन रहा और जिसने हर अच्छे काम में अपना सहयोग प्रदान किया. अमरावती मंडल अखबार के साथ-साथ मंडल न्यूज का काम काफी बेहतरीन हैं. मंडल मीडिया ग्रुप की आगे भी तरक्की हो तथा मंडल का नाम अमरावती सहित राज्य की सीमाओं को लांघकर देश व दुनिया तक पहुंचे, ऐसी हमारी मंगल कामना है.

* सामाजिक व धार्मिक खबरों का कवरेज शानदार
भानखेडा रोड पर जरवार स्थित कंवरधाम में अमर शहीद संत कंवरराम साहिब के चतुर्थ गद्दीनशीन संत साईं राजेशलाल ‘कंवर’ ने दैनिक अमरावती मंडल के 33 वें वर्धापन दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दैनिक अमरावती मंडल ने हमेशा ही पत्रकारिता करते समय नियमित खबरों के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक खबरों को भी बेहद शानदार ढंग से कवरेज देने का काम किया है. जिसके चलते समाज में सकारात्मकता का निर्माण होता रहा है. अमरावती मंडल की यात्रा आगे भी और अधिक उज्वल हो, ऐसी मंगल कामना करते हैं.

* अमरावती के विकास व उत्थान में विशेष योगदान
शिवधारा मिशन फाउंडेशन के संत डॉ. संतोषदेवजी महाराज ने दैनिक अमरावती मंडल के 33 वें वर्धापन दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, अमरावती मंडल ने अमरावती सहित पूरे विदर्भ क्षेत्र में शाम के अखबार की परंपरा को शुरू करने के साथ ही उसे सफलतापूर्वक आगे भी बढाया. खास बात यह भी रही की दिनभर की सभी खबरों को शाम तक संकलित करते हुए अमरावती मंडल द्बारा अपने पाठकों के सामने प्रस्तुत कर दिया जाता है और सभी खबरें पूरी तरह से सही व सटिक भी रहती है. दिन में अपने क्षेत्र के साथ-साथ राज्य, देश व दुनिया की खबरों का समावेश रहता है. इसके साथ ही इन दिनों दैनिक अमरावती मंडल द्बारा बडी तत्परता के साथ ब्रेकिंग न्यूज के जरिए तमाम छोटी-बडी खबरें दी जाती है. पत्रकारिता के साथ-साथ अमरावती मंडल का समाज के उत्थान में भी उल्लेखनीय योगदान है. जिसे नकारा नहीं जा सकता. विशेषकर गौपालन व गौसंवर्धन के लिए अमरावती मंडल के संचालक अग्रवाल परिवार द्बारा दिया जानेवाला सहयोग प्रेरणास्पद है.

* पत्रकारिता के जरिए प्रेरणा देने का काम
प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की अमरावती जिला संचालिका ब्र.कु. सीता दीदी ने दैनिक अमरावती मंडल की 33 वीं वर्षगांठ पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दैनिक अमरावती मंडल ने अपनी पत्रकारिता के जरिए समाज को प्रेरित व जागृत करने का काम किया है. खास बात यह है कि अपनी कलम से कमाल करते हुए अमरावती मंडल ने समाज में नैतिक मूल्यों को स्थापित व वृध्दिंगत करने का भी काम किया है.