वनरक्षक भर्ती के आंदोलनकारियों ने समाप्त किया अनिश्चितकालीन अनशन
वन मंत्री के सकारात्मक आश्वासन के बाद सातवें दिन खत्म हुआ आंदोलन

अमरावती/दि.30– अमरावती स्थित वनसंरक्षक कार्यालय के सामने वनरक्षक भर्ती 2023 (पेसा) के अंतर्गत पूर्व सैनिक वर्ग के रिक्त पदों पर प्रतीक्षा सूची के पात्र लाभार्थियोेंं को नियुक्ति देने की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन को सातवें दिन समाप्त कर दिया गया. इस दौरान यशवंत केवलराम काले ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर लाभार्थियों से चर्चा की और उनकी मांगों का समर्थन किया.
आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक ने मामले में हस्तक्षेप किया. विधायक केवलराम काले के लगातार प्रयासों के बाद वन मंत्री ने आंदोलनकारी लाभार्थियोेंं से दूरभाष पर बातचीत कर उनकी मांगों पर सकारात्मक चर्चा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाकर पात्र लाभार्थियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने के निर्देश भी दिए. वन मंत्री से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद आंदोलन के सातवें दिन यशवंत केवलराम काले के हाथों आंदोलनकारियों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया.
अनशन के कारण कुछ लाभार्थियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस अवसर पर यशवंत केवलराम काले ने कहा कि वनरक्षक भर्ती 2023 (पेसा) की प्रतीक्षा सूची में शामिल पात्र लाभार्थियोेंं को न्याय दिलाने के लिए विधायक केवलराम काले का प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेगा. इस दौरान राजकुमार भूसुम, गंगाराम जांबेकर, संदीपे तोटे, अर्जुन इवनाते, आंदोलन समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में आंदोलनकारी लाभार्थी उपस्थित थे.





