मॉर्निंग वॉक मार्ग पर स्थित नाले पर सुरक्षा दीवार का निर्माण करें

भाजपा जिला महासचिव गोपाल तिरमारे की मांग

* मुख्याधिकारी को सौंपा निवेदन
चांदुर बाजार/दि.30 – शहर के भारत पेट्रोलियम पंप परिसर स्थित मॉर्निंग वॉक मार्ग से सटे गहरे नाले की वजह से शालेय विद्यार्थियों की सुरक्षा का प्रश्न निर्माण हुआ है. इस पार्श्वभूमि पर भाजपा ग्रामीण मेलघाट के जिला महासचिव गोपाल तिरमारे ने इस नाले पर सुरक्षा दीवार निर्माण किए जाने की मांग नप प्रशासन से की है. जिसमें उन्होंने इस आशय का निवेदन नगर परिषद मुख्याधिकारी को सौंपा.
निवेदन में कहा गया कि, मॉर्निंग वॉक मार्ग से रोजाना बडी संख्या में शालेय विद्यार्थियों का आना-जाना रहता है. इस मार्ग से सटे गहरे नाले पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था न रहने से विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रश्न निर्माण हो रहा है. विशेषत: बारिश के दिनों में नाले में पानी बढ जाने की वजह से दुर्घटना होने की भी संभावना है. कुछ दिनों पूर्व एक बच्चा नाले में गिरने की घटना भी सामने आई थी. जिसमें तत्काल उपाययोजना कर यहां सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए, ऐसी मांग निवेदन द्वारा गोपाल तिरमारे ने नप प्रशासन से की है.

Back to top button