बिजली का करंट लगने से महिला की मौत

शव दो घंटे पडा रहा सडक पर, ताजबाग परिसर की घटना

नागपुर/दि.3- सडक पर टूटे बिजली के तार के संपर्क में आने पर लगे करंट के कारण महिला की मृत्यु हो गई. ताज बाग परिसर के गौसिया कालोनी में यह घटना घटित हुई. दुर्भाग्य की बात यानि महिला का शव दो घंटे तक सडक पर ही पडा था. डे्रनेज लाईन खुदाई करते समय बिजली के तार काफी समय तक सडक पर ही पडे थे. उसे हटाने के लिए कोई भी कदम न उठाने के आरोप नागरिकों ने किये है. मुंबई की सडकों पर जलजमाव होने से बिजली का करंट लगने से एक महिला और युवक की मृत्यु होने का वीडियो चर्चा में आया. इस पृष्ठभूमि पर नागपुर की इसस घटना के कारण नागरिकों में तीव्र रोष व्याप्त है.
करंट लगने से मृत हुई महिला का नाम अफरोज बेगम (70) है. वह जबलपुर की रहने वाली है. उसके पीछे कोई नहीं है. गौसिया कालोनी के बिसा बाबा दरगाह के पास किराए के घर में वह रहती थी. पेट भरने के लिए जहां मिले वहां काम करती थी. बुधवार की रात 9 बजे के दौरान वह किराना सामान लाने के लिए घर से बाहर निकली. उस समय बारिश हो रही थी. चलते समय उसका पैर एक विद्युत प्रवाहित कार पर गिर गया और उसे जोरदार करंट लगा. उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई.

* करें कडी कार्रवाई
यह घटना संबंधित विभाग के समन्वय का अभाव का सबूत है. मनपा द्वारा लगाये गये हाईमास्ट लाईट का पॉवर केबल कटने की किसी को जानकारी कैसे नहीं थी? गुजरात स्थित एक कंपनी अमृत भारत योजना के तहत सडकों के बीच से गटर लाईन बिछा रही है. परिसर में केबल कहां और कैसे डाले जा रहे हैं, इसकी जानकारी प्रभाग के नगरसेवकों को भी नहीं दी जाती. नागरिकों की जान खतरे में लाने वाले ऐसे लापरवाह काम पर कडी कार्रवाई होनी चाहिए, ऐसी मांग प्रभाग क्रमांक-30 के नगरसेवक शकील पटेल ने की है.

Back to top button