वरिष्ठ के नियुक्ति को रद्द करने का खेल शिक्षक को पडा महंगा
निगमायुक्त ने किया निलंबित, शोकॉज का जवाब किया खारिज

अमरावती /दि.4- अपने वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति रद्द करने के लिए सीधे नगरसेवक पर दबाव लाना और असंवैधानिक भाषा का इस्तेमाल करना अमरावती मनपा के एक सहायक शिक्षक को काफी महंगा पडा है. इस गंभीर प्रकरण में मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने 1 जुलाई को कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षक को तत्काल निलंबित करने के आदेश जारी किये है. इस कार्रवाई के कारण मनपा के शिक्षा क्षेत्र में खलबली मच गई है.
अमरावती मनपा के बुधवारा की माध्यमिक छात्राओं की शाला में प्रवीण पाटिल यह सहायक शिक्षक के रुप में कार्यरत है. जानकारी के मुताबिक अपने ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति रद्द होने के लिए पाटिल ने एक राजनीतिक खेल खेलने का का प्रयास किया. इसके लिए उन्होंने सीधे नगरसेवक चंदू खेडकर पर राजनीतिक दबाव लाने का प्रयास किया. साथ ही यह दबाव लाते समय उसने असंवैधानिक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया रहने की गंभीर शिकायत मनपा प्रशासन को प्राप्त हुई थी. मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने 21 मई को प्रवीण पाटिल को कारण बताओं नाटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था. इस पर पाटिल ने 29 मई को मनपा आयुक्त को लिखित जवाब प्रस्तुत किया. लेकिन यह जवाब खारिज कर दिया गया है.
बॉक्स
* अंबापेठ शिक्षा विभाग रहेगा मुख्यालय
यूपी में लापरवाही का कारण बताकर मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने 1 जुलाई को प्रवीण पाटिल के निलंबन के आदेश जारी किये. निलंबन कालावधि में उनका मुख्यालय अंबापेठ के शिक्षणाधिकारी कार्यालय में रखा गया है.





