सरकार न्याय कर निर्णय ले, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे-नीलेश जामठे

अमरावती /दि 6– अनुसूचित जाति के 59 जाति के प्रस्तावित उपवर्गीकरण के विरोध में 30 जून को मुंबई के विधान भवन पर भव्य महामोर्चा निकाला गया. आयु आनंद राज आंबेडकर, राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष बबनराव घोलप और पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले की प्रमुख नेतृत्व में यह मोर्चा संपन्न हुआ. इस आंदोलन के लिए सर्व चर्मकार संगठना एकत्र होकर पूर्व समाज कल्याण मंत्री बबनराव घोलप की अध्यक्षता में चर्मकार समाज अनुसूचित जाति उपवर्गीकरण विरोध समिति स्थापित की गई. उनके मार्गदर्शन में महाराष्ट्र के कोने कोेने से हजारों समाज बंधु मुंबई में दाखल हुए तथा अमरावती जिले से राष्ट्रीय प्रवक्ता रविन्द्र राजुरकर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधाकर पानखडे, राज्य कार्यकारिणी सदस्य शामकुमार आकोडे, जिलाध्यक्ष नीलेश जामठे, जिला उपाध्यक्ष मनोहर कोथलकर, तिवसा तहसील अध्यक्ष ज्ञानेश्वर मोहेकर, राजाभाफ मोहेकर सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मेट्रो सिनेमा चौक से महामोर्चे में उत्स्फूर्त सहभाग लिया.
इस समय राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ के अमरावती जिलाध्यक्ष नीलेश जामठे ने बताया कि ‘सरकार संविधान की चौखट में रहकर सभी को न्याय मिले, ऐसा निर्णय ले’ अन्यथा अनुसूचित जाति के हक्क के लिए ही संघर्ष अधिक व्यापक और तीव्र किया जायेगा. जरूरत पडने पर समाजबंधु अगले आंदोलन के लिए सज्ज रहे, ऐसा आवाहन किया गया.





