कल नाशिक-त्र्यंबकेश्वर में बादल फटने की संभावना
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया अलर्ट, एक ही दिन में बरस सकता है 300 मिमी पानी

मुंबई/नाशिक/दि.6 – जहां एक ओर विगत तीन दिनों से हो रही मुसलाधार बारीश की वजह से इस समय मुंबई व पुणे सहित पश्चिम महाराष्ट्र व राज्य के घाटमाथा परिसर में आम जनजीवन बुरी तरह से अस्तव्यस्त है. वहीं अब नाशिक व त्र्यंबकेश्वर के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है. जिसके मुताबिक कल नाशिक व त्र्यंबक क्षेत्र में बादल फटने की पूरी संभावना है. आशंका जताई गई है कि कल एक ही दिन के दौरान नाशिक व त्र्यंबक क्षेत्र में 300 मिमी के आसपास बारीश हो सकती है. यह जानकारी खुद सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा देते हुए नाशिक जिले के लिए हाईअलर्ट जारी किया गया. जिसके चलते नाशिक का जिला प्रशासन एवं आपत्ती व्यवस्थापन यंत्रणा पूरी तरह से एक्शन मोड में है.
नाशिक पर आनेवाले संभावित प्राकृतिक आपदा को लेकर बात करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि कल सबसे महत्वपूर्ण अलर्ट नाशिक जिले के लिए है. नाशिक तथा त्र्यंबकेश्वर परिसर में कल बादल फटना संभावित है. जिससे संबंधित निर्देश हमे प्राप्त हुए है. यह बादल फटने की अब तक की सबसे बडी घटना हो सकती है. जिसके लिए जिला प्रशासन को पूरी तरह से तैयार रहने हेतु कहा गया है. बादल फटने के चलते जिस तरह की परिस्थितियां निर्माण हो सकती है उनकी पडताल कर तमाम आवश्यक उपाययोजनाओं को तैयार रखा गया है. साथ ही सरकार की कल नाशिक पर पूरी नजर रहेगी. नाशिक में आज से ही स्कूलों व कॉलेजों को छुट्टी देने का निर्णय लिया गया व अंगणवाडी सेविकाओं को आशा सेविकाओं को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए, इसके अलावा नदी-नालोेें के किनारें रहनेवाले लोगों को भी सावधान व सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है.





