पुणे के एटीएम ट्रान्झेक्शन से मिला परसवानी परिवार की तलाश में नया सुराग

पिंपरी चिंचवड के एक एटीएम में परिवार के एक सदस्य के बैंक खाते का हुआ ट्रान्झेक्शन

* धंतोली पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज देखने पुणे हुई रवाना, परिवार की तलाश जारी
नागपुर/दि.7- स्थानिय धंतोली परिसर निवासी परसवानी परिवार के पांच सदस्य विगत 24 जून से लापता है. जिनकी गुतशुदगी को लेकर शिकायत मिलने के बाद धंतोली पुलिस इस परिवार के पांचों सदस्यों की हर ओर सरगर्मी से तलाश कर रही है. इसी बिच गतरोज इस मामले में एक अहम मोड आया, जब पुलिस को पुणे के निकट पिंपरी चिंचवड स्थित एक एटीएम में परिवार के एक सदस्य के बैंक खाते से ट्रान्झेक्शन होने का पता चला. यह जानकारी मिलते ही धंतोली पुलिस का एक दल तुरंत ही पुणे हेतु रवाना हुआ है. जो पिंपरी चिंचवड पुलिस की मदद से संबंधित एटीएम के सीसीटीवी फुटेज को खंगालेगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि, क्या परिवार के ही किसी सदस्य ने उक्त एटीएम के जरिए बैंक खाते से रकम निकाली है या फिर किसी ओर व्यक्ती द्वारा उस एटीएम कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया.
बता दे कि, धंतोली परिसर के बलराज मार्ग स्थित दुर्गा सदन में रहनेवाले परसवानी परिवार के पांच सदस्य हर्षा सुरेश परसवानी (57), जितेंद्र सुरेश परसवानी (41), इशिता जितेंद्र परसवानी (40), खुशी जितेंद्र परसवानी (21) तथा कृष्णा जितेंद्र परसवानी (12) ऐसे पांच सदस्य विगत 24 जून को एक प्राइवेट टैक्सी वाहन में सवार होकर अपने घर से बाहर जाने हेतु निकले थे. लेकिन उसके बाद से लेकर अब तक अपने घर वापिस नहीं लौटे. साथ ही इस दौरान उनकी कई से कोई खोजखबर भी नहीं आयी. जिसके चलते परिवार के अन्य सदस्यों ने इस पांचों लोगों की गुमशुदगी को लेकर धंतोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी. जिसके बाद इन पांचों लोगों की सरगर्मी के साथ खोजबिन करनी शुरू की थी.
मामले की जांच के दौरान पता चला कि, जितेंद्र परसवानी पर काफी अधिक कर्ज हो गया था और आर्थिक तंगी के चलते पूरा परिवार तनावग्रस्त था. इस जानकारी के सामने आते ही अनुमान जताया गया कि संभवतः कर्ज की वापसी को लेकर बार-बार होनेवाले तकादे से बचने हेतु यह परिवार अपना घर छोडकर किसी गुप्त जगह पर चला गया. चुंकि इस परिवार के पांचों सदस्यों के मोबाईल फोन की अंतिम लोकेशन पुणे में रहने की जानकारी प्राप्त हुई थी. जिसके चलते पुलिस ने अपना ध्यान पुणे व आसपास के परिसर पर केंद्रीत किया. इसी दौरान यह जानकारी सामने आयी कि परसवानी परिवार के लापता रहनेवाले पांच सदस्यों में से एक सदस्य के बैंक खाते से पिंपरी चिंचवड स्थित एटीएम के जरिए रकम विड्रॉल की गई है. साथ ही खास बात यह भी रही कि उस ट्रान्झेक्शन के तुरंत बाद संबंधित सदस्य का मोबाईल फोन स्विच ऑफ हो गया. ऐसे में अब नागपुर पुलिस का एक दल पिंपरी चिंचवड के लिए रवाना हुआ है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि उक्त ट्रान्झेक्शन हकिकत में किसके द्वारा किया गया था. इस हेतु संबंधित एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जाएगा.

Back to top button