बापू कालोनी के 70 परिवारों को घर छोडने की नोटिस

भीम ब्रिगेड ने मनपा पर निकाला मोर्चा

* मनपा से की तत्काल नोटिस रद्द करने की मांग
अमरावती/दि.8- दस्तुर नगर के निकट बापु कालोनी में पिछले 40 से 50 वर्षो से रहनेवाले करीब 70 से 80 परिवारों को मनपा ने तत्काल अपने मकान खाली करने का नोटिस भेजा है.
3 जुलाई को मनपा के जोन नं.2 राजापेठ के सहायक अभियंता ने यह नोटिस भेजा है. यहां के नागरिकों ने भीम ब्रिगेड के नेतृत्व में मंगलवार को मनपा पर दस्तक देकर नोटिस तत्काल रद्द करने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार जिनके घर पहले मिट्टी के थे उन्होंने अब राज्य सरकार के रमाई आवास योजना तथा प्रधानमंत्री आवाज योजना के तहत वहां पक्का निर्माणकार्य किया है.
इन घरों को मनपा ने पिछले कई वर्षो से टैक्स लगाया है. उन्हें इलेक्ट्रिक बिल और पीआरकार्ड आदि लागू किए है. लेकिन अब 3 जुलाई को अचानक किसी के आदेश पर इन परिवारों को दो दिन का समय देकर मकान खाली करने के आदेश दिए है.
जहां एक ओर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2011 के बाद का निवासी अतिक्रमण नियमित करने के निर्देश देकर लाखों परिवारों को पक्के मकान दिलवाने की दिशा में प्रयास शुरू किए. किंतु केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश रहते हुए भी राजापेठ जोन ने बापु कालोनीवासियों को नोटिस दिया है. जिसके विरोध में भीम आर्मी ने मंगलवार को मनपा में दस्तक दी.
आंदोलन का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष राजेश वानखडे ने किया. मोर्चे में ज्ञानेश्वर रंगारी, केवल हिवराले, अविनाश जाधव, अनिल राणे, अमित कुलकर्णी, शुभम राउत, आकाश कांबले, अजय तायडे, रोशन गवई, अजय खडसे, विजय खंडारे, आदेश तेलंग, सुरज खिराडे, विशाल खंडारे, अंशुमन इंगले, मुकेश नितनवरे, प्रणय पाटील, राहुल नाईक, अक्षय मोरे, बाबाराव मेश्राम, विक्की वासनिक, प्रमोद बडगे, नितेश मोकलकर आदि शामिल हुए.

Back to top button