सिर्फ डायलॉगबाजी से बडा नेता नहीं बना जाता

नवनीत राणा-सुषमा अंधारे में ठनी,उबाठा उपनेता ने ली चुटकी

मुंबई/दि. 14 डायलॉगबाजी करने से कोई बडा नेता नहीं बन जाता, ऐसा तंज शिवसेना उध्दव गुट की उपनेता सुषमा अंधारे ने भाजपा को अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा पर कसा है.
नवनीत राणा ने हाल ही में अपने बयान में कहा था कि में राज्यसभा के लिए कभी किसी के दरवाजे पर नहीं गई, बल्कि उसे ठूकरा दिया. लोग नगरसेवक पद के लिए भी बहूत प्रयास करते है, लेकिन नवनीत राणा का स्वाभिमान अटूट है, मैंने राज्यसभा का अवसर छोडकर अपना स्वाभिमान कायम रखा. उनके इस बयान के बाद सुषमा अंधारे ने उन पर निशाना साधते हुए उनके स्वाभिमान के दावे पर सवाल उठाए है.
अंधारे ने कहा कि, सिर्फ मंच पर खडे होकर या बॉलीवुड के कैमरे से सामने खडे होने जैसी डायलॉगबाजी करने से कोई बडी नेता नहीं बन जाता.
घर की पार्टी छोडकर भाजपा में गई
सुषमा अंधारे ने कहा कि ना आपको हनुमान चालीसा पढनी आती है और ना ही ठीक से गणेश विसर्जन करना आता है. फिर किस हिंदुत्व की बात करती है और कैसे स्वाभिमान उन्होंने आगे कहा कि अगर स्वाभिमान वास्तव में कायम होता ,तो स्वाभिमान युवा मंच के बैनर पर चुनाव लडकर जीतने का प्रयास करती.

 

Back to top button