मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर ‘नमो सेवा आरोग्य अभियान’

जरूरतमंदों को महंगी सर्जरी मुफ्त

अमरावती/दि.17 – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व विधायक प्रवीण पोटे पाटिल ने ‘नमो सेवा आरोग्य अभियान’ की घोषणा की है. अभियान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को महंगी एवं जटिल सर्जरी निःशुल्क उपलब्ध कराना है.
अभियान के तहत लगभग 4 लाख से 22 लाख रुपये तक की लागत वाली नौ प्रकार की सर्जरी निशुल्क कराई जाएंगी. इनमें एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, ओपन हार्ट सर्जरी, हिप रिप्लेसमेंट, घुटना प्रत्यारोपण, कोक्लियर इम्प्लांट तथा बच्चों की हृदय शल्यक्रिया जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाएं शामिल हैं. सभी ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किए जाएंगे. इच्छुक मरीज या उनके परिजन अमरावती के इरविन चौक स्थित प्रवीण पोटे पाटिल के जनसंपर्क कार्यालय में पंजीयन करा सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए समीर पाटिल (मो. 9325471152) से संपर्क किया जा सकता है. अभियान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

Back to top button