भगवान जगन्नाथ की निकली भव्य रथ यात्रा
जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंज उठी अंबानगरी

* हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उल्लास से खींचा भगवान का रथ
अमरावती /दि.17- आषाढ शुक्ल द्वितीया पर गुरुवार 16 जुलाई को शहर की सडकों पर आस्था का एक ऐसा जनसैलाब उमडा. ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से संपूर्ण अंबानगरी गुंजायमान हुई. हजारो श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ‘भगवान जगन्नाथ’ का रथ खींचा. जगह-जगह पर इस भव्य रथ यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया.
स्थानीय रंगारी गली स्थित जगदीश्वर मंदिर संस्थान में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों को सुसज्जित रथ पर विराजित कर यह रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली. रथ यात्रा में श्रद्धालु पूरे रास्ते भजन गाते, नाचते-झुमते चल रहे थे. जगह-जगह भगवान के रथ का पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया तथा दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की.
* भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने उमडा जनसैलाब
रथ यात्रा का सबसे भावुक और आकर्षक दृष्य भगवान के रथ को खींचने के लिए उमडी श्रद्धालुओं की भीड रही. जैसे ही रथ आगे बढा, रथ की रस्सियां थामने के लिए लोग उत्साहित दिखाई दिए. श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में बारी-बारी से रथ को खींचा और भगवान जगन्नाथ के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की. इस आयोजन के दौरान अनुशासन और धार्मिक उल्लास का सुंदर समन्वय देखने को मिला.
* आचार्य निवास पहुंची रथ यात्रा
भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा रंगारी गली स्थित जगदीश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर धनराज लेन, जवाहर गेट, सरोज चौक और जयस्तंभ चौक होते हुए मालवीय चौक स्थित आचार्य निवास पहुंची. यहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर रथ यात्रा के प्रथम चरण का समापन हुआ. अब भगवान अपने भाई-बहनों के साथ आचार्य निवास में विराजमान रहेंगे.
* रथ यात्रा में इन श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति
इस भव्य-दिव्य रथ यात्रा में रवि छंगानी, श्याम टोम्पे, अनिल पुरोहित, प्रमोद पुरोहित, शशी व्यास, पवन छंगानी, गिरीराज पुरोहित, मनीष बोहरा, राजेश छंगानी, कैलास जोशी, योगेश जोशी, लाभेश जोशी, अक्षय पुरोहित, अंशुमान टोपे, माधव छंगानी, वंश पितलिया, भुवनेश व्यास, गौरव व्यास, सौरभ व्यास, कपिल चौबे, मयूर सरबेरे, ऋषिकेश, राकेश रेड्डी, कालू रेड्डी, श्यामसुंदर कटनकर, सागर देशपांडे, प्रफुल्ल भडके, परी भडके, किंजल छंगानी, वंशिका पितलिया, पूर्वीका पितलिया, पलक पितलिया, अवनी टोम्पे, वाणी शर्मा, रुचिका पनिया, संतोषी जोशी, पुष्पा छंगानी, यमुना छंगानी, शारदा पनिया, उमा व्यास, खुशबू आचार्य, भूमित्रा आचार्य, हेमंत आचार्य, पद्मा आचार्य, सुनीता व्यास, सोनू आचार्य, कीर्ति आचार्य, साक्षी व्यास, युवराज व्यास, निशा पुरोहित, ज्योति छंगानी, रेखा शर्मा, राजेंद्र, निर्मल, शरद माहुलकर, उदय छंगानी, मनोज कल्ला, शिक्षा कल्ला, हिमेंश दवे सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे.
* 25 को होगी रथ यात्रा की वापसी
मंदिर संस्थान के अनुसार 25 जुलाई शनिवार को शाम 4 बजे आचार्य निवास से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों को पुन: रथ पर विराजित कर रंगाली गली स्थित जगदीश्वर मंदिर लाया जाएगा. इसी के साथ 9 दिवसीय जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का विधिवत समापन होगा.





