सोनम वांगचूक के समर्थन में बडनेरा में सांकेतिक अनशन

अमरावती/दि.17– लद्दाख के संवैधानिक अधिकार, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचूक के समर्थन में शुक्रवार को बडनेरा के समता चौक स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक अनशन आयोजित किया गया.
इस आंदोलन का आयोजन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ बनसोड ने किया. उन्होंने नागरिकों से जाति, धर्म, दल और विचारधारा से ऊपर उठकर देशहित के इस आंदोलन में सहभागी बनने की अपील की. सिद्धार्थ बनसोड ने कहा कि यह सांकेतिक अनशन केवल सोनम वांगचूक के समर्थन तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की भावी पीढ़ी, पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति एकजुटता का प्रतीक है. आंदोलन में बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

Back to top button