कल हिपेटायटिस दिन जनजागृति रैली
डॉ. कवीमंडन हॉस्पिटल व डॉ. हेडगेवार हॉस्पिटल का आयोजन

अमरावती/दि.18- हिपेटायटिस के कारण, प्रतिबंध इस महत्वपूर्ण विषय की जनजागृति हो इस उद्देश से विश्व हिपेटायटिस दिन के निमित्त कल रविवार 19 जुलाई को डॉ. हेडगेवार हॉस्पिटल व डॉ. अंजली कवीमंडन मेमोरियल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में रैली का आयोजन किया गया है. डॉ. हेडगेवार हॉस्पिटल के भाराणी मेमोरियल क्रिटिकल केअर युनिट, नंदा मार्केट यहा से रैली की शुरूवात सुबह 7.30 बजे होगी. तथा समापन डॉ. कवीमंडन हॉस्पिटल दस्तुरनगर में किया जाएगा. इस अवसर पर निवासी उप जिलाधिकारी संतोष काकडे और जिला क्रिडा अधिकारी ममता कोलमकर रैली को हरी झंडी दिखाएगे.
साल 2026 की हिपेटायटिंस संकल्पना के अनुसार हिपेटायटिस का उपचार लोगों तक पहुंचने और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने में यह एक विश्वस्तरीय चुनौती है. जिसमें हिपेटायटिस पर प्रतिबंध और जनजागृति हो इस उद्देश से इस लोकाभिमूख कार्यक्रम का आयोजन दोनों हॉस्पिटल की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है. इस जनजागृति रैली के लिए आयोजक डॉ. अमीत कवीमंडन, जनकल्याण सेवा संस्था के अध्यक्ष अजय श्रॉफ, सचिव गोविंद जोग, विश्वस्त आनंद दशपुते, डॉ. हेडगेवार हॉस्पिटल के प्रकल्प संचालक डॉ. यशोधन बोधनकर, डॉ. मानसी कवीमंडन प्रयास कर रहे है. रजिस्टेशन किए गए नागरिक बडी संख्या में रैली में सहभाग ले ऐसा आवाहन आयोजकों व्दारा किया गया है.