शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जातिवाचक गालीगलौज का आरोप
पुलिस ने किया मामला दर्ज, बडनेरा थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.18- एक महिला की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धमकी देने और जातिसूचक अपमान करने के आरोप में बडनेरा पुलिस ने वाशिम जिले के मानोरा में रहने वाले राम जाधव (45) नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 3 अप्रैल को नांदगांव खंडेश्वर से शेलू बाजार जाते समय उसकी मुलाकात आरोपी राम से बडनेरा बस स्टैंड पर हुई. आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर पुणे चलने के लिए तैयार किया और कथित रूप से कहा कि वह उसके पति से अलग होकर उससे शादी कर ले, साथ ही उसके नाम पर खेत खरीदने का भी आश्वासन दिया. शिकायत में आरोप है कि 4 जुलाई को आरोपी ने पुणे में जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया तथा धमकी दी. पीड़िता का यह भी आरोप है कि बाद में आरोपी ने उसके आदिवासी समुदाय से होने का हवाला देते हुए उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया और जातिवाचक टिप्पणी की. पीड़िता की शिकायत के आधार पर मानोरा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व एट्रॉसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. लेकिन घटनास्थल बडनेरा थाना क्षेत्र रहने से इस प्रकरण को बडनेरा भेज दिया गया है. बडनेरा पुलिस ने शुक्रवार 17 जुलाई की रात आरोपी राम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





