मेधावी विद्यार्थियों का स्नेहिल सत्कार

महाराष्ट्र तैलिक महासभा और जिला तैलिक समिति का आयोजन

* पूर्व सांसद रामदास तडस ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित
* शंकरराव हिंगासपुरे, बाबासाहेब शिरभाते की उपस्थिति
अमरावती /दि.18 – महाराष्ट्र प्रांतिक तैलिक महासभा और अमरावती जिला तैलिक समिति ने शुक्रवार को अभियंता भवन में समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सत्कार समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया. विविध स्पर्धा और क्षेत्र में सफल छात्र-छात्राओं की पीठ थपथपाने के साथ ही जरुरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण भी किया गया. समारोह में मान्यवरों की उपस्थिति के साथ मोटीवेशनल गुरु डॉ. इशांत राजगुरे ने विद्यार्थियों को प्रेरित करने का प्रयत्न अपने संबोधन से किया.
इस समय मंच पर महाराष्ट्र अध्यक्ष तथा पूर्व लोकसभा सदस्य रामदास तडस, समाजभूषण शंकरराव हिंगासपुरे, बाबासाहेब शिरभाते, मोर्शी के नगराध्यक्ष प्रतिभा रवींद्र गुल्हाने, शिक्षा उपसंचालक निलिमा टाके, आर्वी की नगराध्यक्ष स्वाती गुल्हाने, संजय हिंगासपुरे, प्रा. डॉ. संजय शिरभाते, प्रा. विजय ढोले, डॉ. भूषण कर्डीले और मान्यवर विराजमान थे.
रामदास तडस ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को लेकर सदैव सजग रहने का आवाहन किया. यह भी कहा कि, समाज प्रत्येक वक्त, जरुरत विद्यार्थियों के पूर्णरुप से साथ में है. अन्य मान्यवरों के भी समयानुकुल संबोधन हुए. शिक्षा को समाज की प्रगति का महत्वपूर्ण साधन निरुपित करते हुए गणमान्य ने छात्र-छात्राओं से अपनी सफलता को कायम रखने का आवाहन किया. इसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूर्ण करने के विविध टिप्स भी दिए. बडी संख्या में समाजबंधु-भगिनी विद्यार्थियों का उत्साह बढाने अभियंता भवन पहुंचे थे.
मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और वॉटर बैग सहित प्रमाणपत्र देकर सत्कार किया गया. इस समय तैलिक महासभा और अमरावती जिला तैलिक समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. महासचिव राजू हजारे सहित अनेक पदाधिकारियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिती ने सत्कार कार्यक्रम को शानदार, यादगार बना दिया.

Back to top button