हर माह सवा करोड क्यों खर्च कर रहे!
संघ की सुरक्षा व्यवस्था का विवाद सुको में

* ललन किशोर सिंग ने पोस्ट से भेजी याचिका
नागपुर/दि.28 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय और सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत की सुरक्षा पर हो रहे करोडों के खर्च का मामला सामाजिक कार्यकर्ता ललन किशोर सिंग ने सर्वोच्च न्यायालय में ले गए है. उन्होंने डाक से विशेष अनुमति याचिका भेजी है. इससे पूर्व उनकी अर्जी गत अप्रैल में हाईकोर्ट के नागपुर खंडपीठ ठुकरा चुकी है.
सिंग ने अर्जी में बताया कि, आरएसएस गैर सरकारी और अपंजीकृत निजी संस्था है. ऐसी संस्था और संस्था प्रमुख को करदाता के पैसे से सुरक्षा उपलब्ध करवाना असंवैधानिक है. सिंग ने याचिका में मांग की है कि, आरएसएस से सुरक्षा पर अब तक किया गया संपूर्ण खर्च वसूल किया जाना चाहिए. उन्होंने याचिका में ब्यौरा दिया कि, प्रत्येक माह सवा करोड रुपए खर्च हो रहा है. अब तक 200 करोड खर्च किए जा चुके है. संघ की सुरक्षा हेतु 150 सीआईएसएफ जवान तैनात रहते हैं.





