उद्धव के सामने ही पदाधिकारियों में राडा

कल्याण लोकसभा क्षेत्र के शिवसैनिक गुत्थम गुत्था

* जमकर गाली-गलौज, मातोश्री पर हो रही थी बैठक
मुंबई/दि.3 – शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे पक्ष के प्रमुख उद्धव ठाकरे के सामने ही पार्टी पदाधिकारियों में जमकर राडा होने का समाचार मिल रहा है.
उद्धव ठाकरे ने मुंबई के ‘मातोश्री’ निवासस्थान में ठाणे जिले के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की थी. इस बैठक में उद्धव ठाकरे के सामने ही दो गुट आमने-सामने आ गए थे. दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर गाली-गलौज किए जाने की चर्चा है. बताया गया कि, पूर्व पदाधिकारी और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर बैठक में चर्चा हो रही थी. उसी समय कई पदाधिकारी हटाए जाने के मुद्दे पर दोनों गुट उलझ गए.
दरअसल हटाए गए पदाधिकारी भी आज की बैठक में बुलाए गए थे. उद्धव ठाकरे उनकी भी सुननेवाले थे. उसी समय दोनों गुट भिड गए. उपस्थितों में ठाणे जिला प्रमुख केदार दिघे, कल्याण लोकसभा संपर्कप्रमुख गुरुनाथ खोत, विधायक मिलिंद नार्वेकर, पूर्व विधायक विलास पोतनीस, पूर्व सांसद विनायक राउत उपस्थित थे.
उद्धव ठाकरे बरसे पदाधिकारियों पर
बैठक में राडा हो जाने से उद्धव ठाकरे खौल उठे. उन्होंने कहा कि, अभिजीत दिपके जैसा युवक प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देता है और आप लोग आपस में झगड रहे है. आपके इस प्रकार के बर्ताव का क्या मतलब है. जबकि उबाठा गट के पदाधिकारियों ने ऐसा कुछ होने से साफ इंकार किया. उद्धव ठाकरे पार्टी को मजबूत करने प्रयासरत है?

Back to top button