गडकरी वाडा पर युवक कांग्रेस का मोर्चा

बैरिकेट पर चढे कई कार्यकर्ता डिटेन

नागपुर/दि.3- महल स्थित केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पैतृक निवास गडकरी वाडा पर आज दोपहर युवक कांग्रेस के सैकडों कार्यकर्ताओं ने मोर्चा ले जाकर जोरदार प्रदर्शन किया. ई-20 नीति का खासतौर से विरोध करते हुए गडकरी के त्यागपत्र की मांग की गई. वहां कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेट्स पर चढ गए थे. उन्हें पुलिस ने डिटेन किया.
कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि, धमेर्र्ंद्र प्रधान झांकी है, गडकरी-मोदी बाकी है. कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नाकाबंदी कर रोकने की कोशिश की तो उनकी पुलिस से झडप हो जाने के समाचार है. वरिष्ठ अधिकारी ने दावा कि, मोर्चे को पुलिस की आवश्यक अनुमति न थी. दर्जनभर से अधिक कार्यकर्ता डिटेन किए जाने की जानकारी उन्होंने दी और बताया कि, बाकी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दोबारा देवडिया कांग्रेस भवन लौटा दिया. पुलिस के हस्तक्षेप के कारण मोर्चा गडकरी वाडा तक पहुंचा ही नहीं.

Back to top button