हिंदी विश्व विद्यालय में कला योग उत्सव

विद्यार्थियों ने दी योग नृत्य व विविध आसन-मुद्राओं की प्रस्तुती

वर्धा/दि.7- स्थानीय महात्मा गांधी अंतराष्ट्रीय हिंदी विश्व विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा निती 2020 के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के तहत कला योग उत्सव का आयोजन गुरूवार 6 अगस्त को गालिब सभागार में किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य हमारी भारतीय ज्ञान परंपरा को बढाना व योग के प्रती विद्यार्थियों में जागरूकता निर्माण करना था.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व कुलपती प्रो. कुमूद शर्मा के हस्ते दिप प्रज्वलन से हुआ. कार्यक्रम का संचालन प्रदर्शनकारी कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश भारती ने किया. तथा कार्यक्रम की शुरूआत सहायक प्रो. डॉ. तेजस्वी एचआर और उनकी टीम द्बारा मृदूल हिंदुस्थानी शास्त्रीय संगीत से हुई. इस अवसर पर दस रागों से भैरवी तक की प्रस्तुती दी गई जिससे पूरा वातावरण एक अलौकिक शक्ति और उर्जा से भर गया. उन्होंने जागो मोहन प्यारे, इतनी शक्ति हमे देना ना दाता जैसे गीतों की प्रस्तुती दी. उनके साथ तबले पर जीवन बांगडे ने तथा गायन में विद्यार्थी विजय ,महेश, गौरी, प्रांजली गायकवाड, रिध्दी लेकुरवाले ने सहयोग दिया.
प्रदर्शनकारी कला विभाग की सहायक प्रो. डॉ. विधु खरे दास के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्बारा ‘योग प्रवाह’ विषय पर लघुनाट्य प्रस्तुत किया गया. नाटक का लेखन एवं निर्देशन प्रदर्शनकारी कला विभाग के शोधार्थी उत्कर्ष सहस्त्रबुध्दे ने किया. नाटक के सुत्रधार मनीष कुमार थे. नाटक में जनार्दन दिक्षीत ने आदी योगी शिव का, अंकीता कुशवाह ने माता पावर्ती का कार्तिक बनवारी ने ऋषी पतंजली का एवं विशाल परिहार , रमजान ,अमितकुमार पटेल, रवी राजन ने ऋषी एवं शिष्य के किरदार में भगवान शिव और पार्वती के वार्तालाप से योग की महंता को दर्शया.
योग नृत्य की प्रस्तुती में विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसन-मुद्राओं की प्रस्तुती दी. नृत्य में कपिल बहादूरे, संघमित्रा पंत, संगम कुमारी, सलोनी स्वाती कुमारी, शिक्षा, षडानंन दुआन, उमाकांत जेना ने सहभाग लिया. कुलपती प्रो. कुमूद शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, कला खाली आकाश के लिए प्रकाश में जमीन तैयार करती है. ताकि रोशनियां नए सत्य को जन्म दे सके. उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की. इस समय अधिष्ठाता , अध्यापक, शोधार्थियों एवं विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित रहे.

Back to top button