चांदूर बाजार में 4.50 लाख रुपए की अवैध शराब पकडी
वाहन जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

चांदुर बाजार /दि.21 – चांदूर बाजार पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से देशी शराब की 10 पेटियां बरामद की हैं. पुलिस ने शराब और वाहन समेत कुल 4.50 लाख रुपये का माल जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफतार आरोपियों के नाम करजगांव निवासी जगदीश लवटे (38), आमला निवासी आकाश विलेकर (27) और पिंपलखुटा निवासी धरेश डोईफोडे (42) है.
यह कार्रवाई 19 अगस्त 2026 की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच जरुडस्तंभ चौक, चांदूर बाजार में नाकाबंदी के दौरान की गई. पुलिस को जानकारी मिली थी कि मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार से अवैध रूप से देशी शराब ले जाई जा रही है. थानेदार आधारसिंह सोनवणे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर एमएच-04-जीडी-8254 नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर को रोककर तलाशी ली. वाहन में बॉबी ऑरेंज देशी शराब की 10 पेटियां मिलीं, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है. पुलिस ने शराब और वाहन को मिलाकर कुल 4.50 लाख रुपये का माल जब्त किया.
इस मामले में पुलिस ने जगदीश दामोदर लवटे (38), आकाश महादेवराव विलेकर (27) तथा धरेश श्रीधरराव डोईफोडे (42) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित आबकारी एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आगे की जांच जारी है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के निर्देश और थानेदार आधारसिंह सोनवणे के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों नितिन डोगरे, संतोष बनसोड़, विनोद वाघमारे और अजय ठाकरे की टीम ने की.





