आठ महीने से फरार आरोपी को मोर्शी पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोपनीय सूचना के आधार पर सेलू से दबोचा

* पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द किया
मोर्शी /दि.21- मोर्शी पुलिस थाने में दर्ज मामले में पिछले करीब आठ महीने से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम मनिमपुर निवासी कार्तिक रंजन दाढ़े (23) है.
जानकारी के मुताबिक 15 दिसंबर 2025 को पाला ग्राम निवासी सहदेव संतोषराव उईके (38) की शिकायत पर आरोपी कार्तिक दाढ़े के खिलाफ उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मोर्शी थाने में मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. मोर्शी थाने के पुलिस निरीक्षक एवं प्रभारी राहुल आठवले ने आरोपी और पीड़िता की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिए.
इसी दौरान विशेष टीम को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर 17 अगस्त को सेलू ग्राम से आरोपी कार्तिक रंजन दाढ़े और पीड़िता को बरामद किया गया. पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि आरोपी को संबंधित मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड़ और उपविभागीय पुलिस अधिकारी उमेश पाटील के मार्गदर्शन में थानेदार राहुल आठवले के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तुषार चव्हाण तथा पुलिस अंमलदार लता थोटे, छत्रपति करपते, स्वप्नील बायस्कर, महेश प्रसाद और अथर्व कोहले के दल ने की.





