धामणगांव तहसील माहेश्वरी महिला संगठन को अमरावती जिले में प्रथम पुरस्कार
महेश नवमी 2026 के उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला ‘बेस्ट तहसील’ का सम्मान

धामणगांव रेल्वे/दि.24 – वरोरा (चंद्रपुर) में आयोजित प्रादेशिक प्रशिक्षण बैठक में विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन की ओर से अमरावती जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले धामणगांव रेल्वे तहसील माहेश्वरी महिला संगठन को महेश नवमी-2026 के अवसर पर किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए ‘बेस्ट तहसील’ का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया. यह सम्मान संगठन की अध्यक्ष तोषीका राठी को प्रदान किया गया.
महेश नवमी 2026 के दौरान धामणगांव तहसील माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा किए गए विविध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन की ओर से यह पुरस्कार अमरावती जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदान किया गया. पुरस्कार विदर्भ प्रादेशिक महिला संगठन की अध्यक्ष नीलिमा मंत्री के हाथों प्रदान किया गया. इस अवसर पर प्रदेश सचिव कल्पना चांडक, पूर्व अध्यक्ष उषा करावा, आशा लढ्ढा, प्रदेश संगठन मंत्री संध्या केला, जिला अध्यक्ष किरण मुंदड़ा, जिला सचिव वनिता डागा तथा जिला प्रतिनिधि रेणु केला प्रमुख रूप से उपस्थित थीं.
सम्मान प्राप्त होने पर अध्यक्ष तोषीका राठी ने संगठन की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार संगठन की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है. उन्होंने भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया. इस अवसर पर धामणगांव तहसील माहेश्वरी महिला संगठन की सीमा मुंधड़ा, जयश्री राठी, हेमा मुंधड़ा, सुषमा गांधी, वंदना टावरी, मधु राठी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थीं. धामणगांव तहसील माहेश्वरी महिला संगठन को मिले इस सम्मान से स्थानीय माहेश्वरी समाज में हर्ष का वातावरण है.





