रीक्रिएशन में चोरों ने पुलिस को बताया चौर्यक्रम

जज मो.सादिक के बंगले पर चोरी की वारदात

परतवाडा/दि.24  – पिछली 17-18 अगस्त को सिविल लाइन स्थित न्यायधीश मो. सादीक मो. उमर के बंगले मे 11 लाख रुपये से भी ज्यादा के आभूषण और नगदी उडा ले गये 6 सदस्यी गिरोह को जिला अपराध शाखा और परतवाडा थाने के डिबी स्कॉड द्वारा गिरफ्तार किया गया. कल इन सभी आरोपीयो को अदालत मे पेश किया गया था जहा कोर्ट नें आरोपीयो को तीन दिन तक पुलीस हिरासत मे रखने के आदेश दिये.
आज रविवार को सुबह स्थानीय पुलिस दल आरोपीत गिरोह को लेकरं न्यायधीश के बंगले पर पहुचा. पूछताछ करने पर मालूम पड़ा कि सभी चोरों से चोरी की वारदात को किस प्रकार अंजाम दिया गया इसका पुनः प्रदर्शन (रिक्रिएशन ) कराया गया. चोरों के पुलिस वाहन से नीचे उतरते ही वहां तमाशाइयों की भारी भीड़ जमा होने लगी थी. थानेदार अजय आकरे के साथ उपस्थित पुलिस कर्मियों ने करीब तीस मिनट तक चोरों से चोरी करवाने का एक्शन रिप्ले करवाया.
जिला ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में अमरावती के छह आरोपियों श्रीरंग चंद्रचूड रत्नपारखी, उम्र 30 वर्ष, नि. छांगानी नगर, ताजा मुकाम श्रीवास परीमल के घर पर, द्वारकाधीश नगर, साई नगर, अमरावती, प्रशीक संतोष बारसे, उम्र 31 वर्ष, नि. पंचशील नगर, अमरावती, आकाश उर्फ कोबरा विनोद कंगाले, उम्र 28 वर्ष, नि. आदिवासी नगर, अमरावती, साहिल उर्फ बंटी बाळकृष्ण वाकपांजर, उम्र 23 वर्ष, नि. थिलोरी, ताजा मुकाम अमरावती, अक्षय बाळू जुनघरे, उम्र 31 वर्ष, नि. महात्मा फुले कॉलोनी, नवसारी, अमरावती, आकाश उर्फ पक्क्या सुरेश धुर्वे, नि. अमरावती को गिरफ्तार किया है.
स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा के प्रमुख अशोक लांडे के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष गुर्जर, पुलिस उपनिरीक्षक सागर हटवार, परतवाड़ा के थानेदार अजय आकरे, सलीम शेख, देठे, बलवंत दाभने, भूषण पेठे, गणेश आगोले, नीलेश डांगोरे, सागर धापड़, शिवाजी घुगे, दिनेश कनोजिया, युवराज सोलंके, चालक हर्षद घुसे, प्रशिक वानखडे सभी अपराध शाखा के साथ डीबी स्कॉड परतवाड़ा के अमलदार सचिन होले, सुधीर राऊत, चंद्रशेखर वानखडे, घनश्याम किरोले, शुभम शर्मा, सचिन कोंकणे, जितेश बाबील, सायबर सेल के रितेश गोसावी, गुणवंत सिरसाट की टीम ने आरोपियों को दबोचा.

Back to top button