कल वर्धा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का विदर्भ स्तरीय सम्मेलन

‘चलो राजनिति को स्वच्छ बनाए’ का देंगे संदेश

अमरावती/दि.24- अनैतिकता, भष्टाचार और सत्ता-केंद्रीत राजनीति की पृष्ठभूमी में जनता के सामने अनैतिक व लोकाभिमूख राजनीतिक विकल्प खडा करने के उद्देश्य से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्बारा कल मंगलवार 25 अगस्त को वर्धा में विदर्भ संभागीय संमेलन का आयोजन किया गया है. इस संम्मेलन के माध्यम से ‘चलो राजनीति स्वच्छ करे’ का संदेश देने की कोशिश की जाएगी.
आज की राजनीति में चुने हुए जनप्रतिनिधि पार्टी की विचारधारा से ज्यादा सत्ता के समीकरणों को महत्व देते है. चुनाव से पहले एक पार्टी की विचारधारा और चिन्ह पर जनता से वोट मांगकर चुने जाने के बाद सत्ता की सुविधा के लिए पार्टी बदलने की प्रवृत्ति के कारण मतदाताओं के विश्वास का सवाल उत्पन्न हो रहा है. जनप्रतिनिधियोें का दल-बदल, सत्ता के लिए होने वाला राजनीतिक समझौता और विचारधारा- विहिन राजनीतिक की परिस्थिति का विरोध करने राज्य में संभाग निहाय संम्मेलन लिए जा रहे है. जिसके तहत कल मंगलवार 25 अगस्त को शिव वैभव मंगल कार्यालय आर्वी नाका, वर्धा में विदर्भ स्तरीय संभागीय संम्मेलन होगा.
सम्मेलन में पार्टी के पॉलिट ब्युरो सदस्य अशोक ढवले, मरियम ढवले, जे.पी.गावीत, कामगार नेता डॉ.डी.एल.कराड, प्रदेश सचिव डॉ. अजित नवले, विधायक विनोद निकोले, अरूण लाटकर, यशवंत झाडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे. इसी के साथ ही विदर्भ के किसान, कामगार, छात्र, युवा, महिला, दलित, आदिवासी, शोषित,वंचित तथा सर्व सामान्य नागरिकों के विभिन्न सवालों पर संघर्ष को अधिक व्यापक करने के लिए संगठनात्मक बुनियाद, आगामी आंदोलन की दिशा और जनता के सवालों पर लडाई के नियोजन पर विचार-मंथन होगा. इस सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आवाहन सुभाष पांडे, रमेश सोनुले, राजेंद्र भांबोरे, सुनील देशमुख, महादेव गारपवार, देविदास राउत, श्याम शिंदे, किशोर शिंदे, पद्मा गजभिये, आशा मेश्राम ने किया है.

 

 

Back to top button