श्रावण माह पर भोलेश्वर मंदिर में हरहर महादेव की गुंज
हर सोमवार को विशेष श्रृंगार व आरती

* 31 अगस्त को होगा उज्जैन महाकाल का श्रृंगार
अमरावती/दि.25– जूनी टकसाल, बुधवारा स्थित श्री भोलेश्वर मंदिर में श्रावण मास महोत्सव के अंतर्गत 15 अगस्त से विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है. श्रावण के प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार एवं आरती की जा रही है. महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में श्रध्दालुओं में उत्साह का वातावरण है और आयोजकों की ओर से दर्शनार्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है. महोत्सव के दौरान 24 अगस्त को त्र्यबंकेश्वर श्रृंगार तथा 31 अगस्त को उज्जैन महाकाल का श्रृंगार व आरती का आयोजन किया गया जाएगा.
सोमवार को विशेष पूजा- अर्चना, अभिषेक एवं श्रृंगार के साथ भगवान शिव को 2122 बेलपत्र अर्पित किए जाएगे. इन धार्मिक आयोजनों में बडी संख्या में श्रध्दालुओं के पहुंचने की संभावना है. मंदिर परिसर में अनेक देवी-देवताओं के मंदिर स्थापित होने से यहा वर्ष भर श्रध्दालुओं की आवाजाही बडे प्रमाण में रहती है. श्रावण मास में धार्मिक आयोजनों के चलते मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है.
श्रावण महोत्सव को सफल बनाने संजय तंवर, संजय पारवे, अभिषेक दांडवे, आलोक काले, भावेश घायर, ओम देशपांडे, राजु पवार, पंजाबराव पारवे, विलास कथलकर, तुषार अवजेकर, जयेश कवटकर, यश शिंगणे, वेदांत अवजेकर, राज पतंगराय, यश पतंगराय, अभिषेक गुजरे, अमित शिंगणे, आशिष पुरोहित, विकास गायकवाड, रोहित वानखडे, ऋषिकेश गाढवे, जयदिश पतंगराय, लोकेश पेठकर, मंथन खंडारे, चैतन्य खंडारे, रोशन बिजवे, प्रवीण बागडे, रौनक कपुर, अभय कपुर, सागर बिजवे, अमीत बागडे, वंश पाचंडे, गौरव पतंगराय, कृष्णा पारवे,ऋषी कालबांडे, आदित्य विटालकर, सुमीत वानखडे, यश मोकटकर, गौरव चांडोले, अंश चौहान, पंकज गडकरी, रवी पारवे, संतोष शवेकर, संतोष करमकर, सोनु गुजर समेत अनेक भाविक भक्त अथक प्रयास कर रहे है.
* हर शनिवार को हनुमानजी का विशेष श्रृंगार
भोलेश्वर आरती मंडल नित्य पूजा के साथ ही श्रावण मास के धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. मंदिर परिसर में बजरंग बली , बहीरम बाबा, मकरध्वज ,श्रीराम तथा विठ्ठल-रूक्मिणी के मंदिर भी स्थापित है. प्रत्येक शनिवार को श्री हनुमानजी का विशेष श्रृंगार और आरती की जाती है.श्रावण महोत्सव के चलते मंदिर में सुबह से ही श्रध्दालुओं की चहल-पहल बनी हुई है.





