महापौर श्रीचंद तेजवानी ने किया डफरीन अस्पताल का निरीक्षण
संबंधित अधिकारियों से घटना की जानकारी ली

अमरावती /दि.25- अमरावती शहर का जिला महिला अस्पताल (डफरीन अस्पताल) में लगी हुई भीषण आग में 3 नवजात शिशुओं की मृत्यु होने की धक्कादायक घटना हुई. इस भयानक घटना की पार्श्वभूमि पर 24 अगस्त को अमरावती के महापौर श्रीचंद तेजवानी व सभागृह नेता चेतन गावंडे ने जिला महिला अस्पताल (डफरीन अस्पताल) को भेंट देकर घटनास्थल का निरीक्षण किया.
इस समय महापौर श्रीचंद तेजवानी व सभागृह नेता चेतन गावंडे ने अस्पताल के आग लगे हुए परिसर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से घटना की जानकारी ली. आग के कारण हुआ नुकसान, अस्पताल की अन्य सुरक्षा व्यवस्था, साथ ही आपातकालीन हालात में किए गए उपाययोजनाओं के बारे में उन्होंने जानकारी प्राप्त की. तीन नवजात शिशुओं की मृत्यु होने से इस घटना से सर्वत्र खेद व्यक्त किया जा रहा है. भविष्य में इस प्रकार के हादसों को टालने के लिए अस्पताल में मौजूद अग्नि सुरक्षा यंत्रणा को सक्षम करना, आपातकालीन मार्ग तथा साधनों की नियमित जांच करना और सुरक्षा उपाययोजनाओं का कडाई से क्रियान्वयन करना आवश्यक है. यह बात इस समय महापौर तेजवानी ने कही. इस समय महापौर श्रीचंद तेजवानी व सभागृह नेता चेतन गावंडे ने संभागीय आयुक्त श्रीमती नयना गुंडे, साथ ही जिलाधिकारी आशीष येरेकर के साथ संवाद कर हादसे के बारे में जानकारी ली. अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में आवश्यक ऐसी सभी उपाययोजना करने पर भी इस समय चर्चा की गई.





