6 महिने से प्रलंबित अपंगों का अनुदान तत्काल दे
वंचित बहुजन आघाडी जिला प्रमुख संजय चौरपगार की मांग

दर्यापुर/दि.25– तहसील के 150 से अधिक अपंग लाभार्थियों का पिछले 6 महिनों से अनुदान प्रलंबित है.तत्काल उन्हें अनुदान दिया जाए ऐसी मांग वंचित बहुजन आघाडी के जिला प्रमुख संजय चौरपगार ने की है. बुधवार 19 अगस्त को तहसील के अपंग लाभार्थियों ने संजय चौरपगार से भेट कर अपनी व्यथा सुनाई थी. और तहसील कार्यालय कर्मचारियों द्बारा कभी नेट बंद तो कभी पोर्टल पर नाम नहीं, ऐसे विविध कारण बता कर टालने का आरोप लगाया.
वंचित बहूजन आघाडी के जिलाध्यक्ष संजय चौरपगार ने लाभार्थियों सहित तहसीलदार कानडे से भेट की और तहसीलदार ने तहसील कार्यालय के संबंधित कर्मचारियों को लाभार्थियों के नाम, हस्ताक्षर, मोबाईल क्रमांक दर्ज कराने के निर्देश दिए और अनुदान प्राप्त होने के पश्चात लाभार्थियों को फोन पर जानकारी देकर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के आदेश दिए. संजय चौरपगार के अगुवाई में 150 से अधिक अपंग लाभार्थियों का प्रश्न निर्देशन में आया. अब इन लाभार्थियों में तत्काल प्रलंबित अनुदान मिलने की अपेक्षा निर्माण हुई है.जल्द ही उनके खातों में अनुदान नहीं जमा हुआ तो वंचित बहूजन आघाडी संपूर्ण जिले भर में आंदोलन छेडेगी ऐसी चेतावनी संजय चौरपगार ने दी है.





