गरीबों के बच्चों की न लें जान, नहीं होता तो इस्तीफा दें

युवा सेना जिला प्रमुख अंकुश पाटिल की मांग

अमरावती/दि.25– युवा सेना जिला प्रमुख अंकुश पाटिल कावडकर ने डफरीन अस्पताल में तीन शिशुओं की मृत्यु हो जाने की घटना पर बेहद अफसोस जताया. उन्होंने गुस्सा भी जताया कि, यह दुर्घटना स्वास्थ्य व्यवस्था में भारी भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के कारण हुई है. गरीब बच्चों और परिवारों के हाल हो रहे है. गरीबों के बच्चों की जान की कोई परवाह नहीं कर रहा है.
उबाठा सेना नेता ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शासन चलाना नहीं होता, तो त्यागपत्र देने की मांग कर डाली और कहा कि, गरीबों के बच्चों की जान न लें. अंकुश पाटिल ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री देश को विश्वगुरु बनाने की घोषणाएं करते हैं. जबकि सामान्य जनता कौनसी भयानक परिस्थिति से गुजर रही है, इसका भान सरकार को है क्या?

Back to top button