आजाद पार्टी ने दिया 8 दिनों का अल्टीमेटम
डफरीन के जिम्मेदारों पर दर्ज करें मानव वध का केस

अमरावती/दि.25- आजाद समाज पार्टी ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर को निवेदन देकर जिला स्त्री अस्पताल डफरीन में हुई शिशुओं की मृत्यु के लिए जिम्मेदार ठेकेदार, अधिकारी, प्लंबर आदि पर 8 दिनों जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई है. पार्टी ने अन्यथा तीखा आंदोलन करने की चेतावनी दी है. आजाद पार्टी की मांग है कि, संबंधित दोषियों पर सदोष मानव वध का केस दर्ज किया जाए.
निवेदन देते समय प्रवीण मोहोड, विक्रम तसरे, नितिन काले, अंकुश आठवले, विजय मोहोड, प्रवीण वानखडे, शरद वाकोडे, चंदू मोहोड, सुशील वानखडे, अमोल खंडारे, रोशन गडलिंग, सूरज दांडगे, एड. मंगेश वानखडे, सतीश दुर्योधन, अतुल गायगोले आदि उपस्थित थे.





