युवा वर्ग को भावी जीवन में ट्रेनिंग के बडे लाभ
एडीजी विवेक त्यागी ने दी शुभकामनाएं

* सिपना में पहुंचे मेजर जनरल
* एनसीसी कैडेट्स का ड्रोन प्रशिक्षण पूर्ण
अमरावती/दि.25- युवा वर्ग को भावी जीवन में ड्रोन ट्रेनिंग का विविध क्षेत्रों में लाभ होने की बडी संभावना देखते हुए राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी की महाराष्ट्र बटालियन में भी खास प्रशिक्षण वर्ग पूर्ण हुए हैं. अत: आज एनसीसी के महानिदेशक मेजर जनरल विवेक त्यागी अमरावती पधारे और उन्होंने सिपना महाविद्यालय में कैडेट्स से सीधा संवाद किया. उन्हें बहुउपयोगी प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी. विद्यार्थियों में बडाा जोश दिखाई दिया.
कार्यक्रम में अमरावती ग्रुप कमांडर सचिन गवली, संस्था अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, प्राचार्य डॉ. संजय खेरडे, डीन डॉ. संदीप रोडे, आरपीटीओ अधिकारी डॉ. सुनील सिंह मुंगोना, डॉ. भाउराव बादक, नंदकिशोर कडू, डॉ. अनुराग तिवारी, एनसीसी की अधिकारी अंकिता रंगारी भी उपस्थित रही. उल्लेखनीय है कि, मेजर जनरल त्यागी खास अमरावती विजीट पर आज पधारे. उन्होंने दोपहर में कुलगुरु डॉ. मिलिंद बारहाते से भी भेंट की.
* युवाओं के जोश को तकनीक की जोड
नई तकनीक से केवल परिचय इतना ही एनसीसी का उद्देश्य नहीं है, तो युवाओं की क्षमता को तकनीक का साथ देना और प्रत्यक्ष अवसर तक पहुंचने का स्पष्ट मार्ग तैयार करना मकसद है. तकनीक से परिचय के बाद उसमें कौशल्य प्राप्त करना, नवाचार के साथ रोजगार अथवा उद्यमशिलता के लिए युवाओं को तैयार करने का मकसद एनसीसी का है. यही बात मेजर जनरल विवेक त्यागी ने आज कही.
उन्होंने बताया कि, अमरावती महत्वपूर्ण स्थल है. यहां से अकोला, बुलढाणा, वाशिम, यवतमाल जिले के शहरी और देहाती व आदिवासी भागों में युवकों तक एनसीसी पहुंची है. यहां की परिस्थिति और आवश्यकता को ध्यान में रखकर ही ड्रोन प्रशिक्षण का कोर्स बनाया गया था. जिसमें आपत्ति प्रबंधन, कृषि तकनीक, जीआईएस, पर्यावरण संवर्धन, ग्रामीण उद्यमशिलता और सामुदायिक समन्वय जैसी बातों को ध्यान में रखा गया. अमरावती विद्यापीठ की भी प्रशिक्षण में भूमिका रही है. एनसीसी के संगठित, प्रेरित और अनुशासित युवाओं को नवाचार परिसंस्थाओं, उद्योगों से जोडने का उपक्रम है. गुणवत्ता के साथ महाराष्ट्र संचालनालय एनसीसी का विस्तार करने की जानकारी मेजर जनरल त्यागी ने दी. उन्होंने कहा कि, एनसीसी कैडेट चरित्रवान, स्किल्ड बनाना उद्देश्य है, जो उद्योगों से लेकर सभी क्षेत्रों में बहुत ही उपयोगी रहनेवाले है.
* युवा महिलाओं को बनाना है लीडर
मेजर जनरल विवेक त्यागी ने बताया कि, नारी शक्ति को साथ लेकर उनके सक्षमीकरण का महाराष्ट्र संचालनालय का लक्ष्य है. लडकियों का एनसीसी में सहभाग बढाना है. उन्हें भी तकनीक, स्टेम, ड्रोन, साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, उद्योग क्षमता और नेतृत्व का पाठ पढाना है, लीडर बनाना है. महिला नेतृत्व सक्षम समर्थ होने पर राष्ट्र विकास में सक्रिय योगदान रहेगा.





