श्री नाकोडा भैरव की पूजा और अर्चना की गई

जैन प्लायवुड के 25 रजत जयंती वर्ष पूर्ण

* चोपडा परिवार को बधाई देने पहुंचे गणमान्य
* सुंदर सजावट, गुलदस्तों से भर गया प्रतिष्ठान
अमरावती/दि.31 – शहर में प्लायवुड बिजनेस का पर्याय बन चुके जैन प्लायवुड के आज 25 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष्य श्री नाकोडा भैरव की सुंदर पूजा और आरती का भक्तिमय आयोजन रहा. उसी प्रकार नगर के गणमान्य, समाज के प्रतिष्ठितों और प्रसिद्ध बिजनेस मैन एवं मित्र परिवार ने गौतम चोपडा और परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. सभी ने प्लायवुड शोरुम के नए कलेवर को निहारा एवं उसकी भी बडी प्रशंसा की.
उल्लेखनीय है कि, इस अवसर पर होटल आदर्श के पीछे चौधरी चौक स्थित जैन प्लायवुड को सुरुचिपूर्ण सजाया गया था. आसमनी-सफेद गुब्बारों का प्रवेशद्वार एवं सजावट की गई थी. उसी प्रकार समस्त चोपडा परिवार आए हुए मेहमानों की आवभगत करता रहा. वहां ओसवाल समाज के पदाधिकारी, जैन समाज के गणमान्य, शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी संगठन के पदाधिकारी चोपडा परिवार को बधाई देने पहुंचे थे. जैन प्लायवुड के ढाई दशक पूर्ण हुए हैं. आगे भी सफलता के नए सोपान गढने हैं.
गौतम चोपडा परिवार को बधाई देने सर्वश्री संदीप भट्टड, बनवारी अग्रवाल, नंदकिशोर कलंत्री, सुशील लोहिया, राहुल भोंडे सहित मान्यवर पहुंचे थे. उसी प्रकार चोपडा परिवार के बडे भाई तेजराज, डॉ. विजय, महावीर चोपडा है. गौतम चोपडा की पत्नी मेघा चोपडा, दो पुत्रियां सपना और भूमिका एवं एक पुत्र अमन चोपडा है. गौरव-ईशा, भावना, शिवाली, सिमरन, हर्ष, कुशल, नमन एवं प्रतिष्ठान के सहयोगी कपिल, बाबू गुप्ता, गडकरी महाराज, पप्पू, कयूमभाई सभी की उपस्थिति रही.

Back to top button