शादी का प्रलोभन देकर युवती पर लैंगिक अत्याचार

गर्भवती होने पर किया शादी से इंकार

दत्तापुर थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.5 – शादी का प्रलोभन देकर एक युवती के साथ लैंगिक अत्याचार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना दत्तापुर थाना क्षेत्र की है. शारीरिक शोषण के कारण पीडिता गर्भवती हो गई, तब आरोपी शादी के लिए टालमटोल करने लगा. पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 के दौरान यह घटनाक्रम हुआ. 26 वर्षीय पीडिता ने पुलिस में दर्ज की शिकायत में आरोप किया है कि, उसे शादी का झांसा देकर आरोपी घूमने ले गया. इसी दौरान धामणगांव के एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किये. पीडिता का आरोप है कि, आरोपी ने केवल एक बार नहीं बल्कि अनेक बार शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किये. इसी दौरान वह गर्भवती हो गई. पश्चात आरोपी से पीडिता ने शादी करने कहा, तब वह टालमटोल करने लगा. यवतमाल जिले के बाभुलगांव थाने में मिली ऑनलाइन शिकायत के आधार पर दत्तापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button