तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय महिला घायल
कांता नगर रोड पर हादसा, दाहिने पैर में गंभीर चोट

गाडगेनगर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया
अमरावती/दि.6 – गाडगेनगर थाना क्षेत्र में पंजाबराव अस्पताल से कांता नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण एक 60 वर्षीय महिला हादसे का शिकार हो गई. बाइक की टक्कर से महिला के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई. हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया.
जानकारी के मुताबिक कांता नगर निवासी शिकायतकर्ता अनारसीबाई हिरालाले परदेशी (60) नामक महिला रविवार रात कांता नगर रोड से पैदल जा रही थीं. इसी दौरान होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच-27/एडब्ल्यू-8334 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. बाइक की टक्कर लगने से अनारसीबाई सड़क पर गिर गईं और उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई. घटना के समय उनका नाती भी कुछ दूरी पर मौजूद था. हादसे के बाद आसपास के नागरिकों ने तत्काल मदद की और घायल महिला को ऑटो रिक्शा से नवजीवन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया.
* बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
हादसे में शामिल बाइक चालक का नाम पुराना धामणगांव निवासी मोहित किशोर भारती (30) है. घायल महिला के बयान के आधार पर गाडगेनगर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक चरणसिंग राजपूत द्वारा की जा रही है. पुलिस हादसे के संबंध में आगे की जानकारी जुटा रही है.





