शिवाजी उच्च माध्यमिक विद्यालय मोर्शी की सेपक टकरा टीम का विभागीय स्तर पर चयन

जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया

मोर्शी/दि.7 – क्रीड़ा एवं युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, अमरावती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय शालेय सेपक टकरा क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्थानीय शिवाजी उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोर्शी के 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन अब विभागीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है.
प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों सानिध्य उमक, गौरांश ठाकरे, अभिर चौधरी, अत्रेय पाथरे और ओम कुबड़े ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई. खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ खेलते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया. टीम की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के मुख्याध्यापक अजय धोटे, उपमुख्याध्यापक मिलिंद ढाकूलकर, पर्यवेक्षक दीपक ठाकरे, प्रेमा नवरे, क्रीड़ा शिक्षक विजय तारापुरे, सुहास मोरे, अजय हिवसे, पुष्कर लेकुरवाले, प्रतीक उगले तथा अभि देशमुख ने खिलाड़ियों का अभिनंदन किया और विभागीय स्तर की आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं. विद्यालय के मुख्याध्यापक अजय धोटे ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा हासिल की गई शानदार सफलता पर खिलाड़ियों और उनका मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और खेल भावना के कारण विद्यालय को यह गौरव प्राप्त हुआ है. उन्होंने विभागीय स्तर पर भी टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.

Back to top button