प्राचार्या विद्याताई मुर्‍हेकर को लाईफ टाईम एच्युमेंट पुरस्कार

मुंबई में टाईम्स ऑफ इंडिया ग्रुप ने किया सम्मानित

परतवाडा/ दि. 7– शिक्षा के क्षेत्र में सदैव विद्यार्थियों के हितों के लिए अग्रणी आयडीयल एजुकेंशन सोसायटी द्बारा संचालित आईएस गर्ल्स अ‍ॅन्ड बॉईज विद्यालय की प्राचार्या विद्याताई मुर्‍हेकर को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर मुंबई में आयोजित सत्कार समारोह में ‘लाईफ टाईम एच्युमेंट’ पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.
ईएसफ एजुकेंशन, स्टार्ट ऑफ एजुकेंशन, एआय टेक्नॉलॉजी इन एजुकेशन एवं वृत्तपत्र क्षेत्र में विश्व विख्यात टाईम्स ऑफ इंडिया ग्रुप ने प्राचार्य विद्याताई मुर्‍हेकर को संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. एनइएससीओ एक्झिबिशन सेंटर मुंबई में आयोजित इस सत्कार समारोह में देशभर के गणमान्य उपस्थित थे. जिसमें टाईम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के चेअरमन, सबनिस एजुकेंशन इंस्टिटयुट वाराणसी की डायरेक्टर अमृता बर्मन, पोदार इंटरनैशनल लाईफ के चेअरमन राघव पोदार,जेम्स इंडिया के सीईओ फ्रासिंस जोसेफ का समावेश था.
प्राचार्य विद्याताई मुर्‍हेकर की इस उपलब्धि पर पूर्व शिक्षक विधायक श्रीकांत देशपांडे ने विद्यालय के प्रांगण में सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति में उनका पुष्पगुच्छ प्रदान कर सत्कार किया. तथा संस्थाध्यक्ष संजय पांगारकर, उपाध्यक्ष मुकेश पांगारकर, सचिव रश्मिताई पांगारकर, सदस्य भालचंद्र मुर्‍हेकर सहित सभी पदाधिकारियों ने अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी.

Back to top button