पीडीएमसी अस्पताल से चोरी हुई एक्टिवा बरामद

गाडगेनगर पुलिस की डीबी टीम ने आरोपी को पकड़ा

अमरावती/दि.9 – पीडीएमसी अस्पताल के आकस्मिक विभाग के सामने से चोरी हुई होंडा एक्टिवा को गाडगेनगर पुलिस की डीबी टीम ने बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ के दौरान वाहन चोरी करने की बात कबूल की है. गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम विक्रम उर्फ विक्की कृपाप्रसाद नांदने (26) है.
जानकारी के मुताबिक 5 अक्टूबर को शिकायतकर्ता अदिति ओमप्रकाश कनाडे (27) अपनी ड्यूटी के लिए पीडीएमसी अस्पताल के आकस्मिक विभाग में आई थीं. उन्होंने अपनी ग्रे रंग की होंडा एक्टिवा अस्पताल के सामने खड़ी की थी. दोपहर करीब 12 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाहर आने पर वाहन गायब मिला. इस संबंध में उन्होंने गाडगेनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. घटना के बाद गाडगेनगर थाने की डीबी टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की. इसी दौरान पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि चोरी की वारदात में भातकुली तहसील के वाकी रायपुर निवासी विक्रम उर्फ विक्की कृपाप्रसाद नांदने (26) शामिल रहने की जानकारी मिली. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ग्रे रंग की पुरानी होंडा एक्टिवा बरामद की. बरामद वाहन की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है. पुलिस ने वाहन के चेसिस और इंजन नंबर का मिलान भी किया है. मामले की आगे की जांच संदीप हिवाले कर रहे हैं.
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके, सहायक पुलिस आयुक्त निलेश ब्राह्मणे, थानेदार गोरखनाथ जाधव के मार्गदर्शन में विजया पंधारे, प्रमोद पचकवड़े, डीबी दल के प्रमुख संदीप हिवाले तथा भारत वानखड़े, राजेश गुरेले, मतीन शेख, सुशांत प्रधान, धनराज कुमरे, महेश शर्मा, प्रताप लोखंडे और चालक अजय निस्ताने के दल ने की.

Back to top button