चिखलदरा विश्रामगृह में अभियंता ने की युवती से छेडछाड

अमरावती/दि.9 – लोकनिर्माण विभाग के चिखलदरा स्थित विश्रामगृह में एक अभियंता द्वारा ही नाबालिग युवती और एक अन्य युवती के साथ विनयभंग किये जाने की घटना घटित हुई है. इस प्रकरण में 26 वर्षीय शिकायतकर्ता युवती की शिकायत पर चिखलदरा पुलिस ने बुधवार की शाम संदिग्ध धनराज चारथल (50) के खिलाफ पोक्सो व विनयभंग का मामला दर्ज किया है.
संदिग्ध आरोपी धनराज चारथल यह लोकनिर्माण विभाग में सहायक अभियंता है. 23 सितंबर को सुबह 11.30 से 11.45 के दौरान चिखलदरा स्थित लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस के कमरा नंबर-6 में यह घटना घटित हुई. धनराज चारथल ने शिकायतकर्ता और उसकी 17 वर्षीय सहेली को रेस्ट हाउस के रुम नंबर-6 में फोन कर बुलाया. तुम दोनों दिखने में काफी सुंदर हो, घर में कौन-कौन रहता है, तुम्हारा घर कैसा है, पक्का है या मिट्टी का है, मैं तुम्हारी मदद करुंगा, मैं तुम्हे जो बोलुंगा तुम वैसा करना, ऐसा चारथल ने कहा. शिकायतकर्ता की सहेली को बाहर भेजकर शिकायतकर्ता को बेड पर बैठाकर उसका विनयभंग किया रहने का आरोप शिकायत में है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Back to top button