मनरेगा मजदूरों की बकाया मजूरी के लिए पूर्व विधायक पटेल आक्रामक

7 दिनों में कार्यवाही नहीं होने पर अनशन की दी चेतावनी

धारणी/दि. 9 – मेलघाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत (मनरेगा) काम करने वाले मजदूरों की बकाया मजदूरी साथ ही कुआ व गोठों के प्रलंबित बिल तत्काल अदा किए जाएं, ऐसी मांग पूर्व विधायक राजकुमार पटेल ने की है. इस संदर्भ में उन्होंने 6 अक्तूबर को अमरावती के उपजिला अधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा है कि मेलघाट विधानसभा क्षेत्र में मनरेगा अंतर्गत काम किए हुए मजदूरों को मजदूरी की रकम मार्च 2024 से अभी तक अदा नहीं कि गई है. उसी तरह कुंए और गोठे के बिल भी वर्ष 2023-24 से प्रलंबित पडे है. ऐसा उन्होंने नमूद किया है.
मजदूरी नहीं मिलने से ग्रामीण तथा आर्थिक भाग के कामगारों के सामने आर्थिक संकट निर्माण हुआ है. सरकारी रोजगार गारंटी योजना में काम करने के बाद भी कई माह तक मजदूरी के लिए प्रतिक्षा करनी पड रही है. जिससे मजदूरों में नाराजगी बढ रही है, ऐसा भी ज्ञापन में लिखा है. उपरोक्त बात बहुत गंभीर है, प्रलंबित मजदूरी तथा अन्य बिल 7 दिनों के भीतर अदा किए जाए. अन्यथा मजदूरों के साथ उपविभागीय अधिकारी कार्यालय, धारणी में आमरण अनशन पर बैठने वाले है. ऐसी स्पष्ट चेतावनी राजकुमार पटेल ने दी है.

Back to top button